वन विभाग द्वारा लगाए 30 हजार पौधों पर पाले का कहर, नुकसान का लिया जायजा, वन अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान पाले की मार झेल रहे पौधों के संरक्षण के निर्देश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वन विभाग द्वारा लगाए 30 हजार पौधों पर पाले का कहर, नुकसान का लिया जायजा,

वन अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान पाले की मार झेल रहे पौधों के संरक्षण के निर्देश

 लाडनूं। क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वारा वन विभाग द्वारा किए गए वृक्षारोपण की साइडों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि जनवरी माह में अत्यधिक सर्दी की वजह से पाले की मार से पौधों को बहुत अधिक नुकसान हुआ है। हालांकि विभाग द्वारा लगाए गए पौधों को लगातार पानी पिलाई कार्य एवं निराई गुड़ाई कार्य करवाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गत वर्ष में लगाए गए पौधे, जिनकी ऊंचाई लगभग 10 से 12 फुट तक हो चुकी है, वे पौधे भी पाले की मार से अछूते नहीं रहे हैं और इस वर्ष लगाए गए पौधे जो माह जुलाई में लगाए गए, जिनकी हाइट लगभग 6 से 7 फीट तक है, उन पर भी पाले की मार पड़ी है। क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वारा साइड इंचार्ज को लगातार पानी पिलाने के निर्देश दिए और दोबारा फुटान होने तक पानी पिलाई कार्य जारी रखने के निर्देश दिए है। गौरतलब है कि वर्ष 2021 में एनएच 458 हाईवे पर 22500 पौधे लगाए गए थे एवं वर्ष 2022 में 7000 पौधे लगाए गए, जिनका संधारण वन विभाग द्वारा किया जा रहा है एवं क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सबसे बड़ी ज्वलंत समस्या-  एक बार फिर आग की लपटों और जहरीले धुएं से घिरा लाडनूं का डम्पिंग यार्ड, लोगों की बढी परेशानियां, दमकल टीम आकर बार-बार आग तो बुझा देती है, लेकिन पीड़ित लोगों की कौन सुध लेगा? डम्पिंग यार्ड से उपजी समस्याओं से कब मिलेगी लाडनूं को निजात

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, डीडवाना-कुचामन सहित राज्य के 9 जिलों में हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, बीट पुलिसिंग को और प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने के लिए राजस्थान पुलिस एवं BPR&D के मध्य हुआ एमओयू, BPR&D देगा विशेषज्ञ मार्गदर्शन, प्रशिक्षण सामग्री एवं क्रियान्वयन का ढांचा; परिचालन जिम्मेदारी राजस्थान पुलिस की

लोगों के घरों में गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई, दु:खी लोगों की समस्या का जन-नेता फुले खां हाथीखानी ने लिया संज्ञान, रुडीप और जलदाय विभाग के अधिकारियों को किया मौके पर एकत्र और समाधान नहीं होने तक संघर्ष जारी रखने का किया ऐलान

शहर चुनें

Follow Us Now