प्रधानाध्यापक के स्थानांतरण पर दी समारोह पूर्वक विदाई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

प्रधानाध्यापक के स्थानांतरण पर दी समारोह पूर्वक विदाई

लाडनूं। स्थानीय बड़ा बास स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंं. 9 के प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार अहलावत के अन्यत्र स्थानांतरण पर स्कूल स्टाफ एवं विद्यार्थियों की ओर से विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के जिला महासचिव अयूब खान मोयल ने की। इस दौरान विद्यालय के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छात्राओं ने मेहमानों का मन मोह लिया। प्रधानाध्यापक अहलावत ने अपने 27 माह 20 दिन की सेवाएं इस विद्यालय में दी। उन्होंने अपना यह कार्यकाल जीवन का अविस्मरणीय समय बताया। शारीरिक शिक्षक ओम प्रकाश दैया ने उन्हें साउंड सिस्टम भेंट किया। स्टाफ द्वारा प्रधानाध्यापक का साफा व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष अयूब खान मोयल ने अहलावत के कुशल व्यवहार व उनके बेहतरीन प्रबंधन की सराहना की। इस दौरान निवाज खां, मोती खां, बाबू खान, शमशेर खां,फिरदौस खां, रामचंद्र स्वामी, राकेश राव, कौशल्या अहलावत, श्वेता स्वामी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका राकेश राव ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now