महिला चिकित्सक ने चिकित्सक वर के साथ मात्र एक रुपये नारियल में रचाई शादी, विधायक ने कहा सादगीपूर्ण विवाह से युवा पीढ़ी को मिलेगी प्रेरणा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

महिला चिकित्सक ने चिकित्सक वर के साथ मात्र एक रुपये नारियल में रचाई शादी,

विधायक ने कहा सादगीपूर्ण विवाह से युवा पीढ़ी को मिलेगी प्रेरणा

लाडनूं। तहसील के कुशलपुरा गांव में एक डेंटिस्ट चिकित्सक की शादी एक रुपये नारियल में सादगीपूर्ण तरीके से होने की चर्चाओं में सर्वत्र सराहना की जा रही है। इस शादी में वर-वधु को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे लाडनूं विधायक मुकेश भाकर ने कहा कि ऐसी शादियां युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा साबित होंगी। भाकर ने कहा कि कम खर्चीली शादियों का रिवाज आम होना चाहिए, इससे समाज की युवा पीढ़ी को नई दिशा मिलेगी। विजयपाल महला ने बताया कि उसकी बहन डा. प्रमिला चैधरी पुत्री जोधाराम चैधरी जयपुर में डेंटिस्ट चिकित्सक पद पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। उसकी शादी डॉ. दिलीप चैधरी पुत्र शीशपाल बोचलीया निवासी कंवरपुरा जिला जयपुर के साथ एक रुपए नारियल के शगुन के साथ संपन्न हुई। उनके परिवार में एक भाई पशु चिकित्सक, दो बहनों में बड़ी बहन प्रमिला चैधरी डेंटिस्ट व छोटी बहन डॉ. सुनिता चैधरी एमबीबीएस है। शिक्षित सदस्यों के इस परिवार ने सादगी से विवाह कर समाज के समक्ष अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now