अभिनेत्री सोनम पाटनी कर रही है नई राजस्थानी फिल्म ‘मायरो’ में अभिनय

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अभिनेत्री सोनम पाटनी कर रही है नई राजस्थानी फिल्म ‘मायरो’ में अभिनय

लाडनूं। राजस्थानी फिल्मों की स्थानीय अभिनेत्री सोनम पाटनी अब नई राजस्थानी फिल्म ‘मायरो’ की पाली क्षेत्र में चल रही शूटिंग में अपने अभिनय की छटा बिखेर रही है। राजस्थानी फिल्मों के जाने-माने निर्देशक हेमंत सीरवी की राजस्थानी संस्कृति व रीति-रिवाजों पर आधारित यह फिल्म ‘मायरो’ ओटीटी प्लेटफॉर्म स्टेज एप राजस्थानी पर जल्द ही प्रदर्शित की जायेगी। निर्देशक हेमंत सीरवी ने बताया कि इस फिल्म में सोनम पाटनी के अलावा अजय करण जोशी, राजन पुरी, नेहा आसवानी, परिणिता शर्मा, अंजली पारीक, एनएस गौड, किशन सिंह, नवीन मित्तल, गजेंद्र सिंह राजपुरोहित, महेंद्र गर्ग, परी शर्मा और कृतिक माथुर अभिनय कर रहे हैं। इसकी फोटोग्राफी अनुज कुमार तथा मेकअप करण दादा कर रहे हैं। गौरतलब है कि अभिनेत्री सोनम पाटनी की फिल्म मुकलावो हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म स्टेज एप राजस्थानी पर प्रदर्शित हुई है। सोनम पाटनी ने बताया कि उनकी एक और राजस्थानी फिल्म ‘बिंदोरी’ भी बनकर तैयार है, जो जल्द ही रिलीज होगी। सोनम पाटनी इससे पहले अनेक राजस्थानी व हिंदी फिल्मों में अभिनय कर चुकी है।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now