लाडनूं के एक दर्जन गांवों में 2 दिनों से बिजली सप्लाई ठप्प, बाकलिया का 33 केवी ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीण क्षेत्रों में अंधेरा छाया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के एक दर्जन गांवों में 2 दिनों से बिजली सप्लाई ठप्प,

बाकलिया का 33 केवी ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीण क्षेत्रों में अंधेरा छाया

लाडनूं। तहसील के बाकलिया फीडर में 33 केवी का ट्रांसफार्मर जलने के कारण ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था गड़बड़ा गई है औरं करीब एक दर्जन गांवों में लोग दो दिनों से लगातार अंधेरे में डूब कर परेशान हैं। इस बाकलिया फीडर से जुड़े ग्राम श्यामपुरा, बालसमंद, छपारा, सांवराद, मिंडासरी, दताऊ, शिमला, गुणपालिया, बादेड़, बाकलिया, बेड, कोयल, बाडेला एवं अन्य ढाणियों में विद्युत सप्लाई पूरी तरह से ठप्प हो गई। दो दिन से विद्युत आपूर्ति ठप होने के चलते बिजली से जुड़े घरेलू व वाणिज्यिक कार्य सभी ठप्प हाने से ग्रामीणों को अथाह परेशानी हो रही है। विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों का कहना है कि काम किया जा रहा है, शीघ्र ही बिजली की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। कनिष्ठ अभियंता विष्णु कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर जल गया था। निगम की टीम वहां नया ट्रांसफार्मर लगाने का काम कर रही है। जल्द ही सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी। बाकलिया का यह 33 केवी पावर का ट्रांसफार्मर गुरूवार को जल गया था।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now