व्यावसायिक कौशल विकास के लिए अल्पकालिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश जारी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

व्यावसायिक कौशल विकास के लिए अल्पकालिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश जारी

लाडनूं। जैन विश्वभारती संस्थान द्वारा लघु कौशल विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत पुरूषों एवं महिलाओं के लिए विभिन्न अल्पकालिक व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रमाणपत्र कोर्स में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 28 फरवरी कर दी गई है। विश्वविद्यालय में विभिन्न कोर्स प्रारमभ किए जा चुके हैं। नए बैच के लिए प्रवेश प्रक्रिया की जा रही है। प्रभारी शैक्षणिक अधिकारी विजय कुमार शर्मा ने बताया कि इन अल्पावधि के सर्टिफिकेट कोर्सेज में बेसिक ट्रेनिंग ब्यूटी कल्चर प्रोग्राम में हेयर स्टाईल, नैल आर्ट, पेडिक्योर, मेनिक्योर और मेकअप का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह कोर्स केवल महिलाओं के लिए 30 दिवसीय अवधि का रखा गया है। इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स एक माह का है, जिसमें महिला-पुरूषों सभी के लिए प्रवेश जारी रहेगा। टैली एंड एकाउंटिंग कोर्स भी 30 दिवसीय है। शर्मा ने बताया कि इनके अलावा कोरल ड्रा एंड फोटो शोप का कोर्स 20 दिनों की अवधि का है। इन सभी कोर्स में प्रवेश के लिए न्यूनतम योग्यता सीनियर सैकेंडरी रहेगी। सभी अल्पकालीक कोर्सेज के लिए आवेदन पत्रों एवं प्रवेश के लिए संस्थान के प्रभारी शैक्षणिक अधिकारी विजय कुमार शर्मा से सम्पर्क किया जा सकता है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now