लाडनूं नगर पालिका के कार्मिक को डीएलबी ने किया तत्काल प्रभाव से निलम्बित, कैश शाखा की कैशबुक, लैपटाप व अन्य पत्रावलियों का चार्ज नहीं सौंपने का है आरोप

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं नगर पालिका के कार्मिक को डीएलबी ने किया तत्काल प्रभाव से निलम्बित,

कैश शाखा की कैशबुक, लैपटाप व अन्य पत्रावलियों का चार्ज नहीं सौंपने का है आरोप

लाडनूं। स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक एवं विशिष्ट शासन सचिव हृदेश कुमार शर्मा ने एक आदेश जारी करके नगर पालिका लाडनूं में कार्यरत सफाई कर्मचारी महेन्द्र सगडोलिया को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। आदेश के अनुसार इस कार्मिक का निलम्बन काल में मुख्यालय कार्यालय उप निदेशक (क्षेत्रीय), स्थानीय निकाय विभाग, जयपुर में रहेगा। डीएलबी के इस आदेश में बता गया है कि नगर पालिका मालपुरा में पदस्थापन के दौरान उनके पास कैश शाखा का चार्ज था, लेकिन अपने स्थानान्तरण के बाद भी इस कैश शाखा का चार्ज, जिसमें कैशबुक, लैपटाप व अन्य पत्रावलियां भी सम्मिलित हैं, का चार्ज नही दिये जाने जाने सम्बन्धी प्रकरण में महेन्द्र के खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही प्रस्तावित है। उन्हें  राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियन्त्रण एवम् अपील) नियम, 1958 के नियम 13 (1) में प्रदत्त शक्तियों के तहत नगर पालिका लाडनूं में कार्यरत सफाई कर्मचारी महेन्द्र सगडोलिया को तुरन्त प्रभाव से निलम्बित किया गया है। इनको नियमानुसार देय जीवन निर्वाह भत्ते का भुगतान नगर पालिका लाडनूं से किया जावेगा।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now