महिलाओं, बच्चों, अजा-जजा एवं वृद्धजनों के विरूद्ध अपराधों पर त्वरित कार्रवाई हो- आईजी रूपिंदर सिंह, सीएलजी सदस्यों, पुलिस मित्रों व ग्राम रक्षकों आदि का समुचित उपयोग करने के निर्देश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

महिलाओं, बच्चों, अजा-जजा एवं वृद्धजनों के विरूद्ध अपराधों पर त्वरित कार्रवाई हो- आईजी रूपिंदर सिंह,

सीएलजी सदस्यों, पुलिस मित्रों व ग्राम रक्षकों आदि का समुचित उपयोग करने के निर्देश

जायल। अजमेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रूपिंदर सिंघ ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी थानाधिकारी पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पैन्डेन्सी कम की जाए। उन्होंने पुलिस थाना क्षेत्र में होने वाली लूट, नकबजनी एवं गम्भीर प्रवृति के अपराधों की रोकथाम के लिये अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी रूप से नाकाबंदी व निगरानी की जावे। उन्होंने महिलाओं, बच्चों, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति एवं वृद्धजनों के विरूद्ध होने वाले अपराधों पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान कर शीघ्र निस्तारण करने हेतु भी निर्देशित किया। साथ ही कम्युनिटी पुलिसिंग के मध्यनजर सीएलजी सदस्यों, पुलिस मित्रों व ग्राम रक्षकों आदि का समुचित उपयोग पुलिस के कार्यों के लिए किया जाए। आईजी ने जायल में वृत कार्यालय जायल तथा पुलिस थाना जायल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर
जवानों ने उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया। उन्होंने वृत जायल के पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी लेकर कानून-व्यवस्था बनाये रखने तथा प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने वृत कार्यालय जायल में सीएलजी, ग्राम रक्षक व सुरक्षा सखियों की बैठक लेकर पुलिस के कार्यों में सहयोग करने की अपील की। वे नागौर जिला के भ्रमण पर आए हुए थे। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीडवाना विमल सिंह, वृताधिकारी जायल सुनील झाझडिया तथा जायल, रोल, खाटू बड़ी तथा सुरपालिया पुलिस थानों के थानाधिकारी
भी उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सबसे बड़ी ज्वलंत समस्या-  एक बार फिर आग की लपटों और जहरीले धुएं से घिरा लाडनूं का डम्पिंग यार्ड, लोगों की बढी परेशानियां, दमकल टीम आकर बार-बार आग तो बुझा देती है, लेकिन पीड़ित लोगों की कौन सुध लेगा? डम्पिंग यार्ड से उपजी समस्याओं से कब मिलेगी लाडनूं को निजात

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, डीडवाना-कुचामन सहित राज्य के 9 जिलों में हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, बीट पुलिसिंग को और प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने के लिए राजस्थान पुलिस एवं BPR&D के मध्य हुआ एमओयू, BPR&D देगा विशेषज्ञ मार्गदर्शन, प्रशिक्षण सामग्री एवं क्रियान्वयन का ढांचा; परिचालन जिम्मेदारी राजस्थान पुलिस की

लोगों के घरों में गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई, दु:खी लोगों की समस्या का जन-नेता फुले खां हाथीखानी ने लिया संज्ञान, रुडीप और जलदाय विभाग के अधिकारियों को किया मौके पर एकत्र और समाधान नहीं होने तक संघर्ष जारी रखने का किया ऐलान

शहर चुनें

Follow Us Now