ट्रोमा सेंटर की सौगात मिलने पर ग्रामीणों ने मिर्धा परिवार का जताया आभार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ट्रोमा सेंटर की सौगात मिलने पर ग्रामीणों ने मिर्धा परिवार का जताया आभार
कुचेरा (महबूब खां खोखर)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट में खींवसर पंचायत मुख्यालय पर ट्रॉमा सेंटर खोलने की घोषणा किए जाने पर खींवसर सरपंच प्रतिनिधि भगवत देवड़ा सहित ग्रामीणों ने पूर्व विधायक रिछपालसिंह मिर्धा व डेगाना विधायक विजयपाल मिर्धा का आभार जताया है। शुक्रवार को देवड़ा सहित खींवसर के लोगों ने मिर्धा के आवास पर मुलाकात कर माल्यार्पण व साफा पहनाकर धन्यवाद ज्ञापित किया। देवड़ा ने बताया कि लंबे समय से खींवसर क्षेत्र के लोगों द्वारा ट्रॉमा सेंटर की मांग की जा रही थी। डेगाना विधायक मिर्धा के प्रयासों से बजट में ट्रोमा सेंटर की घोषणा की गई। बजट में मुख्यालय पर ट्रॉमा सेंटर के अलावा सिविल न्यायालय व लाइब्रेरी की सौगात भी खींवसर के लोगों को दी गई है। इस दौरान खींवसर के सरपंच प्रतिनिधि भगवत देवड़ा, निर्विरोध वार्ड मेंबर रामनारायण माली, चौलाराम बेनीवाल, घांची समाज के युवा नेता बजरंग देवड़ा सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सबसे बड़ी ज्वलंत समस्या-  एक बार फिर आग की लपटों और जहरीले धुएं से घिरा लाडनूं का डम्पिंग यार्ड, लोगों की बढी परेशानियां, दमकल टीम आकर बार-बार आग तो बुझा देती है, लेकिन पीड़ित लोगों की कौन सुध लेगा? डम्पिंग यार्ड से उपजी समस्याओं से कब मिलेगी लाडनूं को निजात

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, डीडवाना-कुचामन सहित राज्य के 9 जिलों में हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, बीट पुलिसिंग को और प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने के लिए राजस्थान पुलिस एवं BPR&D के मध्य हुआ एमओयू, BPR&D देगा विशेषज्ञ मार्गदर्शन, प्रशिक्षण सामग्री एवं क्रियान्वयन का ढांचा; परिचालन जिम्मेदारी राजस्थान पुलिस की

लोगों के घरों में गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई, दु:खी लोगों की समस्या का जन-नेता फुले खां हाथीखानी ने लिया संज्ञान, रुडीप और जलदाय विभाग के अधिकारियों को किया मौके पर एकत्र और समाधान नहीं होने तक संघर्ष जारी रखने का किया ऐलान

शहर चुनें

Follow Us Now