पूर्व विधायक कुमावत थे मिलनसार व्यक्तित्व के धनी- मनोहरसिंह, लाडनूं भाजपा कार्यालय में श्रंद्धाजलि सभा आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पूर्व विधायक कुमावत थे मिलनसार व्यक्तित्व के धनी- मनोहरसिंह,

लाडनूं भाजपा कार्यालय में श्रंद्धाजलि सभा आयोजित

लाडनूं। नागौर जिले में भाजपा के भीष्म पितामह के रूप में मान्य पूर्व विधायक हरीशचन्द कुमावत की स्मृति में श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन यहां गढ़ परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पूर्व विधायक मनोहरसिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक मनोहरसिंह ने कहा कि स्व. कुमावत भाजपा के भीष्म पितामह थे, जिन्होंने 1982 में नगरपालिका से राजकीय सेवा से त्यागपत्र देकर नगरपालिका में चेयरमैन तथा 4 बार विधायक व माटी कला बोर्ड का चेयरमैन बनने पर राज्य मंत्री बने। पार्टी के लंबे समय तक जिलाध्यक्ष रहे थे। इनका स्वभाव मिलनसार व हंसमुख थे। भाजपा के पूर्व शहर महामंत्री नारायणलाल शर्मा ने कुमावत को पार्टी की नींव का पत्थर बताया। पूर्व वाइस चेयरमैन भाणु खां टाक ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। रुपसिंह राठौड़ छप्पारा ने कहा कि पूर्व विधायक कुमावत ने जन हितेषी नेता थे, जो बिना किसी भेदभाव के जनता के कार्य करते थे। जिला कार्यकारिणी सदस्य ताजू खान मोयल ने उनके बताये मार्ग पर चलकर पार्टी को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में कुमावत की फोटो पर पुष्प अर्पित करके व दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रंद्धाजलि दी गई। बैठक का संचालन सीए नीतेश माथुर ने किया। इस अवसर पर कुंवर करणीसिंह, पूर्व शहरमण्डल अध्यक्ष नीतेश माथुर, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश शर्मा, पन्नालाल गुर्जर जसवंतगढ़, पूर्व सरपंच भवानीसिंह घिरडोदा, प्रतापसिंह कोयल, एडवोकेट गोरधनसिंह डाबड़ी, पार्षद इदरीश खान, मोहनसिंह चैहान, झबरसिंह रोजा, पूर्व सरपंच भंवरसिंह बड़गुर्जर बालसमन्द, पूर्व सरपंच रणवीरसिंह ध्यावा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रमेश चैधरी खामियाद, जवाना राम, भाजपा एससी मोर्चा अध्यक्ष गंगाराम रेगर, बार संघ पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट रविन्द्रसिंह दुजार, मदनगोपाल नवहाल, मनोज शर्मा सुनारी, सत्येन्द्रसिंह छप्पारा, ललित नारायण सोनी, रूबल बड़जात्या, विष्णु भोजक, मुकेशसिंह बीदावत, लादूदास कसुम्बी, महावीरसिंह समना, जावेद खान, शौकीन सिलावट, सुरेन्द्रसिंह सोनू, बंशीलाल सुईवाल मंगलपुरा, दीपक सेन आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now