24 महिलाओं का निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए किया चयन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

24 महिलाओं का निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए किया चयन

लाडनूं। यहां राहूगेट के पास रामद्वारा रोड पर शिक्षा फ्यूचर पॉइंट कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र पर राज्य सरकार की प्रभावी योजना आरकेसीएल के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाने के लिए 24 महिलाओं को चुना गया। इन 24 महिलाओं में से 17 महिलाओं को कंप्यूटर के सूचना तकनीकी विषय के प्रशिक्षण के लिए और 7 महिलाओं को कंप्यूटर एकाउंटिंग से संबंधित प्रशिक्षण के लिए चुना गया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ पार्षद यशपाल आर्य च दिलीप टाक ने किया। आर्य ने राज्य सरकार की इस प्रभावी योजना को महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण व उपयोगी बताया। पार्षद दिलीप टाक ने बताया कि पूर्व में भी यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य सरकार की ओर से यहां संचालित होता रहा है और इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन पाई हंै। संस्था निदेशक बजरंग सेन ने बताया कि इस कोर्स के लिए महिलाओं का चयन सरकार द्वारा किया गया है और इन्हें प्रशिक्षण दिए जाने के पश्चात राज्य सरकार का आरकेसीएल सर्टिफिकेट दिया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को कोर्स की संपूर्ण जानकारी प्रदान की और उन्हें पढ़ाई के लिए सामग्री उपलब्ध करवाई गई। इस अवसर पर अनिल सेन, सुनील, नेहा, गुंजन, कृष्णा आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग, बिना अनुमति रैली/सभा के आयोजन, संपत्तियों के विरूपण और मतदाताओं को प्रलोभन पर रहेगी कड़ी नजर- एसडीएम ममता लहुआ, लाडनूं में पंचायत राज चुनाव को लेकर मीडियाकर्मियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक, राजनीति लोग ले रहे हैं हलके में, आचार संहिता के पालन में भेदभाव के लगे आरोप

क्या लाडनूं की 60 साल पुरानी खादी संस्था अब दम तोड़ देगी? कुछ लोग जुटे हैं कब्जा करने, जमीनें बेचने और पूरी संस्था को खुर्द-बुर्द करने की उधेड़बुन में, लाडनूं की ग्राम स्वराज्य समिति की व्यथा-कथा, अध्यक्ष को उतरना पड़ा लड़ाई के मैदान में, दिया अनशन व धरना, गांधीवादी तरीके से विरोध का मोर्चा संभाला

भ्रष्टाचार ने काम से पहले ही पी लिया लोगों के हक का पानी, मौके पर न पाइप है और न किसी घर में कनेक्शन, तो कहां गायब हुई यह योजना, मिलीभगत से कर्मचारियों ने हड़पी सरकारी राशि, स्वीकृत योजना में पाइप लाइन डालने व घरों में कनेक्शन करने को लेकर हुआ भारी फर्जीवाड़ा

शहर चुनें

Follow Us Now