हजरत जाना शहीद व बहादुर शहीद बाबा की दरगाह में 58वां सालाना उर्स झंडारोहण के साथ होगा शुरू

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हजरत जाना शहीद व बहादुर शहीद बाबा की दरगाह में 58वां सालाना उर्स कल झंडारोहण के साथ होगा शुरू


मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। मूण्डवा शहर के धधाणी तालाब स्थित हजरत जाना शहीद व बहादुर शहीद बाबा की दरगाह में 58वां सालाना तीन दिवसीय उर्स गुरुवार 2 मार्च से झंडारोहण के साथ शुरू होगा। दरगाह सदर जमालुद्दीन पंवार ने बताया 2 मार्च गुरुवार को ईसा की नमाज के बाद दरगाह परिसर में मिलानुदबी के साथ ही उर्स का आगाज होगा। वार्ड पार्षद रुकसाना के प्रयास से नगर पालिका ने रेलवे फाटक से दरगाह व माताजी के मंदिर तक पोल लगाकर रोड़ लाईट लगाई गई। मेहबूब नागौरी ने कहा कि शुक्रवार 3 मार्च को शाम चार बजे से मदीना मस्जिद से ऊंटनी पर चादर शरीफ का जुलूस रवाना होगा, जो बस स्टैंड होते हुए दरगाह पहुंचेगा। वहीं हजरत जाना शहीद बाबा व बहादर शहीद बाबा की मजार पर चादर पेश कर अमन चैन की दुआएं की जाएगी । इकबाल खोखर ने बताया कि 3 मार्च को ईसा की नमाज से कव्वालियों का दौर चलेगा। 4 मार्च को कुल की रस्म के साथ ही शाम को उसे सम्पन्न होगा। लाडमोहम्मद खोखर ने बताया कि संस्कार बाल निकेतन की ओर से आने वाले जायरीनों के शीतल जल का माकूल इंतजाम किया जाएगा। आयोजन में मेहबूब नागोरी, जमालुदीन पंवार, मेहबूब खत्री, अब्दुल रहमान देवडा, पप्पू खोखर, इकबाल खोखर, वजीर खोखर, लाडमोहम्मद खोखर, अल्लाह बक्स, खुर्शीद आलम, शौकीन खोखर, मुराद खान सहित मौजीज लोग कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now