वसुंधरा राजे के जन्मोत्सव को लेकर गांव-गांव में सघन जनसम्पर्क

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वसुंधरा राजे के जन्मोत्सव को लेकर गांव-गांव में सघन जनसम्पर्क

लाडनूं। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा आगाती 4 मार्च को सालासर में बालाजी धाम पर अपना जन्मदिन मनाने के निर्णय के बाद यहां वसुंधरा समर्थक भाजपा नेता जोर-शोर से तैयारियों में जुट गए हैं। इस जन्मदिवस समारोह में लाडनूं क्षेत्र से अधिकतम लोगों को 4 मार्च को सालासर ले जाने के लिए भाग लेने के लिए गांवों में इन भाजपा नेताओं द्वारा सघन जन सम्पर्क किया जा रहा है। वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश सिंह राठौड़ रायधना ने जनसम्पर्क के दौरान बताया कि राजस्थान में एकमात्र सुशासन देने वाली नेता वसुंधरा राजे ही है, उन्हें राज्य में व्यापक जन समर्थन प्राप्त है। राज्य में केवल राजे ही कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति दिलवा सकती है। उन्होंने लोगों से सालासर में जन्मदिन के मौके पर आयोजित विशाल जनसभा में भाग लेने के लिए आह्वान किया। लगभग हर गांव में उन्होंने सुयोग्य कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी। भाजपा नेता जगदीश सिंह राठौड़ ने तहसील के रायधना, मीठडी, लाछड़ी, फिरवासी, उदरासर, अनेसरिया, दुजार, बाकलिया, बाडेला, बादेड, दताऊ, सांवराद, बिठुड़ा, छप्पारा आदि गांवो का दौरा किया और लोगों से सालासर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा अजा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ईश्वर मेघवाल, कसुंबी मंडल के महामंत्री अर्जुन सिंह बाकलिया, पूर्व प्रधान बजरंगसिंह लाछड़ी, नाथू सिंह शेखावत, पूर्व सरपंच मंगेजा राम, श्रवण कुमार पटवारी, नाहर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह, रविंद्र सिंह राठौड़, जयवीर सिंह राठौड़ आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सबसे बड़ी ज्वलंत समस्या-  एक बार फिर आग की लपटों और जहरीले धुएं से घिरा लाडनूं का डम्पिंग यार्ड, लोगों की बढी परेशानियां, दमकल टीम आकर बार-बार आग तो बुझा देती है, लेकिन पीड़ित लोगों की कौन सुध लेगा? डम्पिंग यार्ड से उपजी समस्याओं से कब मिलेगी लाडनूं को निजात

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, डीडवाना-कुचामन सहित राज्य के 9 जिलों में हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, बीट पुलिसिंग को और प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने के लिए राजस्थान पुलिस एवं BPR&D के मध्य हुआ एमओयू, BPR&D देगा विशेषज्ञ मार्गदर्शन, प्रशिक्षण सामग्री एवं क्रियान्वयन का ढांचा; परिचालन जिम्मेदारी राजस्थान पुलिस की

लोगों के घरों में गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई, दु:खी लोगों की समस्या का जन-नेता फुले खां हाथीखानी ने लिया संज्ञान, रुडीप और जलदाय विभाग के अधिकारियों को किया मौके पर एकत्र और समाधान नहीं होने तक संघर्ष जारी रखने का किया ऐलान

शहर चुनें

Follow Us Now