अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाईक सवार की मौत और युवती सहित दो जने घायल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाईक सवार की मौत और युवती सहित दो जने घायल

लाडनूं (kalamkala.in)। उपखंड के ग्राम भरनावां के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवती सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक घायल युवक भूराराम जाट (22) पुत्र लक्ष्मण राम जाट निवासी मुंदडा की तत्काल मौत हो गई। मृतक भूराम की शादी हाल ही में गत 21 अप्रेल को ही हुई थी। अन्य घायलों में झूमर राम पुत्र मालाराम हुड्डा निवासी हुडास को गंभीर घायल होने पर हाई सेंटर के लिए रैफर किया गया है। घायल युवती सुमित्रा पुत्री भंवर लाल जाट का स्थानीय राजकीय चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही हुडास सरपंच कालू सिंह राठौड़ ने अपने निजी वाहन से सभी घायलों आदि को लाडनूं के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंच कर कस्वा पुलिस चैकी प्रभारी गजेंद्र सिंह चारण ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया, जिसका पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया जाकर शव परिजनों को सौप गया।
kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now