पति के विदेश रहने के दौरान महिला के साथ मारपीट करने व धमकियां देने वालों के खिलाफ मामला दर्ज, लाडनूं के तेली रोड की गली नंबर 6 की है वारदात

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पति के विदेश रहने के दौरान महिला के साथ मारपीट करने व धमकियां देने वालों के खिलाफ मामला दर्ज,

लाडनूं के तेली रोड की गली नंबर 6 की है वारदात

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं के तेली रोड पर गली नंबर 6 में पति के खाने-कमाने के लिए विदेश रहने और अपनी सास के साथ रहने वाली एक महिला के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकियां देकर दहशत पैदा करने वाले 5 मुलजिमों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है और मामले की जांच की जा रही है। इस मामले की रिपोर्ट अफसाना बानो (26) पत्नी परवेज सोलंकी निवासी गली नं. 6, तेली रोड, लाडनूं ने पुलिस थाना लाडनूं को अपने पिता अब्दुल गफ्फार के साथ पहुंच कर दी है। इस रिपोर्ट में अफसाना बानो ने बताया है कि उसका पति विदेश रहता है, घर में वह अपनी सासू के साथ रहती है। 25 मई को उसकी सासू की बेटी शबनम, मुसकान व अब्दुल सतार ने उसके साथ मारपीट मारपीट की और उसे धमकियां दीं कि आज तो छोड़ दिया है, आज के बाद उसको जान से मारे बगैर नहीं छोडेंगे। इन लोगों से उसे व उसके परिवारवालों को जान-माल का पूरा-पूरा खतरा बना हुआ है। अफसाना ने पुलिस को जानकारी दी कि इसके बाद उसके परिवार के साथ राजीनामा की बात भी चल रही थी, मगर राजीनामा नहीं हो पाया।पुलिस ने इस रिपोर्ट को अफसाना की सास, सास की भाभी, शबनम, मुस्कान और अब्दुल सत्तार के विरुद्ध अपराध धारा धारा 115 (2), 126 (2), 351 (2), 189 (2) बीएनएस के तहत दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई चेतराम कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now