लाडनूं भाजपा ने धूमधाम से मनाई वीर सावरकर जयंती

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं भाजपा ने धूमधाम से मनाई वीर सावरकर जयंती

लाडनूं /कुचामन सिटी (kalamkala.in)। भारतीय जनता पार्टी लाडनूं ने स्वातंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती धूमधाम से मनाई। कुचामन सिटी स्थित सरला बिड़ला कल्याण मंडपम् में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के दौरान भाजपा नेता करणी सिंह की अध्यक्षता एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता महेश्वरी के मुख्य आतिथ्य में सावरकर जयंती के अवसर पर लाडनूं के सभी कार्यकर्ताओं ने वीर सावरकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुनीता रांदड़ ने वीर सावरकर के जीवन और कार्य पर प्रकाश डाला। ठाकुर करणीसिंह ने उनके आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता बताई। जिला मंत्री नीतेश माथुर, जिला उपाध्यक्ष जगदीश पारीक, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमित्रा आर्य, विधानसभा प्रभारी राकेश शर्मा आदि ने भी उनके आदर्शों के अनुसार चलने और उनका साहित्य पढ़ने की जरूरत बताई। इस अवसर पर लाडनूं भाजपा के कसूम्बी मंडल अध्यक्ष आनंद बागड़ा, शहर मंडल अध्यक्ष गौतमदत्त शास्त्री, दीपक जांगिड़, महावीर गुर्जर, हनुमान मल जांगिड़, गणेश चबराल, अनिल पिलानिया, जगदीश यायावर, सुरेश सोनी, श्यामसुंदर पंवार, माया स्वामी आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बस स्टेंड की गंदगी के असली दोषी लोगों पर हो सख्त कार्रवाई, सफाई के साथ उनकी तरफ भी ध्यान दे नगर पालिका, आखिर कब तक चलेगा यह गंदगी फैलाने का कारोबार, कब तक नगर पालिका सुनेगी लोगों के ताने, नियमित सफाई के बाद भी बनी रहती है नगर पालिका ही दोषी

प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सुलभ एवं निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराना विधिक सेवा संस्थाओं का उद्देश्य- अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश आरिफ मोहम्मद खान चायल, लाडनूं के सुभाष बोस स्कूल में ट्रांसफोर्मेटिव ट्यूजडे के तहत नशामुक्ति पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजस्थान समान नागरिक संहिता पर जनसुनवाई में प्रारूप समिति सदस्य बसंत सिंह छाबा ने सुने जिले के नागरिकों के सुझाव, जिले भर के नागरिकों, धर्मगुरुओं जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तुत किये समान नागरिक संहिता पर अपने सुझाव, आमजन वेब पोर्टल https://ucc.rajasthan.gov.in एवं क्यूआर कोड के माध्यम से भी दर्ज कर सकते हैं सुझाव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now