तिपनी में जमीन को लेकर एक परिवार के साथ मारपीट, प्रताड़ना, छीना-झपटी और यौन-कुचेष्टाओं तक की हरकतें, डीएसपी के हस्तक्षेप से हुई पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट दर्ज

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

तिपनी में जमीन को लेकर एक परिवार के साथ मारपीट, प्रताड़ना, छीना-झपटी और यौन-कुचेष्टाओं तक की हरकतें,

डीएसपी के हस्तक्षेप से हुई पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम तिपनी में चल रहे जमीन के झगड़े को लेकर कुछ लोग एक गरीब व्यक्ति को लम्बे समय से नाजायज परेशान करने, मारपीट करने, मोबाइल छीन लेने और इज्जत खराब करने की चेष्टाओं तक में लगे हुए हैं। इस मैटर में निम्बी जोधां पुलिस उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। आखिर पुलिस उप अधीक्षक विक्की नागपाल के समक्ष पीड़ित पक्ष हाजिर हुआ और अपनी आपबीती बयान की, तब उनके हस्तक्षेप से निम्बी जोधां पुलिस ने उनका मामला दर्ज किया है। पीड़िता मुन्नीदेवी (40) पत्नी गजानन्द स्वामी जाति साद निवासी तिपनी ने पुलिस को दी गई अपनी रिपोर्ट में बताया है 30 अप्रेल को दोपहर 3 बजे कें लगभग उसकी पुत्री घर के पीछे बाड़े में काम कर रही थी, तभी वहां पर मनीष पुत्र रामकुमार, लोकेश पुत्र रतनदास ने आकर गालियां निकालते हुये धक्का देकर उसे नीचे गिरा दिया और गलत हरकत की चेष्टा की, उसके चिल्लाने पर उसके पिता गजानन्द दौड़ कर आए। तब वे दोनों वहां से भाग गए। जाते-जाते0इज्जत खराब करने और समाज में बदनाम करने की धमकियां देते गए। 1 मई को सुबह 9 बजे के लगभग वह अपने पति, सास और बेटी ने मिलकर आरोपी मनीष व लोकेश के परिवार वालों को इसका ओलमा देने गये तो वहां मौजूद गोविन्ददास पुत्र जीवणदास, ओमदास पुत्र तुलसीदास, रतनदास पुत्र तुलसीदास, रामकुमार पुत्र तुलसीदास व मांगीलाल पुत्र गोविन्ददास ने उनकी कोई बात सुनने से मना कर दिया और मारपीट पर उतारू हो गये। उन सबने एक होकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसमें दोनों मां-बेटी को गंभीर चोटें आईं। हल्ला मचाने पर लोग आए, तो वे छोड़कर भाग गये और कहा, यहीं पड़े रहना। अगर अपने घर से बाहर निकले या थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाने की कोशिश की तो जान से मार डालेंगे। इसके साथ ही उन्होंने उसकी पुत्री का मोबाईल छीन लिया, जिसमें इस वारदात की रिकॉर्डिंग थी। निम्बी जोधां पुलिस ने यह रिपोर्ट धारा 126 (2), 115 (2), 189 (2), 74, 303 (2) बीएनएम के तहत दर्ज की है। इस एफआईआर की जांच सहायक उप निरीक्षक बस्तीराम के जिम्मे की गई है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई
[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now