ऐतिहासिक बोर्ड परीक्षा परिणाम परिणाम पर निकली भव्य रैली, लाडनूं की भूतोड़िया बालिका विद्यालय की छात्राओं ने किया बेहतर प्रदर्शन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ऐतिहासिक बोर्ड परीक्षा परिणाम परिणाम पर निकली भव्य रैली,

लाडनूं की भूतोड़िया बालिका विद्यालय की छात्राओं ने किया बेहतर प्रदर्शन

 

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय सेठ सूरजमल भूतोड़िया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रचा। इस बार का विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। इस ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में विद्यालय की ओर से शहर में भव्य रैली निकाली गई। रैली कालीजी के चौक से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, जौहरी स्कूल तथा विभिन्न गलियों से होते हुए निकली, जिसके साथ डीजे और ढोल-नगाड़ों के साथ सफलता के नारे लगाते उत्साहित छात्राओं का विशेष आकर्षण रहा। रैली और सफल छात्राओं का शहर में जगह-जगह लोगों ने पुष्पमालाओं एवं फूलों से भव्य स्वागत किया।शिक्षक सुरेन्द्र सिंह जोधा ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय की 53 छात्राएं गार्गी अवॉर्ड के लिए चयनित हुईं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इनके अलावा कक्षा 12 कला वर्ग की टॉपर्स की उपलब्धियों में प्रथम स्थान पर नन्दिनी सोनी 96 प्रतिशत अंकों के साथ रही। द्वितीय मोनिका प्रजापत को 95.20%, तृतीय चंचल भोजक को 93.60% अंक मिले। अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं में भूमि सोनी (92.60%), निशा भाटी (91.40%), प्रिया शर्मा (90.40%), वैला (89.40%), प्रियंका (89.00%), भावना अग्रवाल (88.60%), नन्दिनी प्रजापत (86.80%), भव्या भोजक (86.40%), यशोदा (85.40%), आशा प्रजापत (84.40%), चाहत सोनी (84.20%), पुनम बावरी (83.80%), मनीषा (83.40%), लक्ष्मी जांगीड़ (83.00%), तुलसी शर्मा (82.60%), वंदना जांगीड़ (82.40%), नंदिनी शर्मा (82.00%), चंचल सोनी (81.20%), दिव्या (81.00%), अंकिता चंडालिया (80.80%), निरमा (80.20%), योगिता अग्रवाल (80%) के साथ रहीं। वाणिज्य वर्ग कक्षा 12 में अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं में जतन प्रजापत 89.80% अंकों के साथ प्रथम रही एवं परी सोनी ने 89.20% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य वर्ग में अन्य उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली छात्राएं प्रतिभा 87.40%, मिनाक्षी 84.80%, रितिका 83.40%, तनुश्री प्रजापत ने 82.20% अंक अर्जित किए। विद्यालय के कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में महिमा सोनी ने 92.67% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। पूर्वा कंवर 88.50% अंक से दूसरे स्थान पर रही, राधिका सोनी 85.83% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर, दिव्यानी 83.% से चौथे स्थान पर और प्रतिज्ञा भार्गव 81% अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रही।विद्यालय के प्रधानाचार्य गौतम कुमार टेलर ने इस सफलता का श्रेय छात्राओं की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया। इस उपलब्धि को केवल विद्यालय स्तर पर ही नहीं, बल्कि पूरे लाडनूं क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया जा रहा है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now