लाडनूं मेघवाल समाज के छगनाराम गर्वा फिर अध्यक्ष बने, समाज की कार्यकारिणी को फिर से समाज की सौंपी कमान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं मेघवाल समाज के छगनाराम गर्वा फिर अध्यक्ष बने, समाज की कार्यकारिणी को फिर से समाज की सौंपी कमान

लाडनूं (kalamkala.in)। मेघवाल समाज विकास संस्थान लाडनूं के तत्वावधान में मेघवाल समाज की बैठक छगनाराम गर्वा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से पूर्व कार्यकारिणी को यथावत् रखते हुए उसका पुनर्गठन किया गया। बैठक में कार्यकारिणी गठन के सम्बन्ध में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त होने के उपरांत नवगठित कार्यकारिणी कार्य करेगी। नई कार्यकारिणी के लिए चयनित पदाधिकारियों में अध्यक्ष छगनाराम गर्वा, उपाध्यक्ष कानाराम रायधना व राजेन्द्र मंत्री बिठूड़ा, सचिव गोविन्दराम बरवड़ ध्यावा और कोषाध्यक्ष सदासुख असोटा को चुना गया।
इसके साथ ही सभाध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश कालवा (लाडनूं) को चुना गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कार्यकारिणी का कार्यकाल दो वर्ष का रहेगा तथा आगामी चुनाव भी सर्वसम्मति से आयोजित किए जाएंगे। बैठक में उपस्थित सदस्यों में रामस्वरूप, हेमाराम, ओम प्रकाश, भंवर लाल, मगनाराम, रामू राम, हेमंत कुमार, श्याम भाटी, जितेंद्र जिलोया, राजेन्द्र प्रसाद, रेखाराम मालवा, किशनलाल, भगवाना राम, डूंगरमल भाटी, शिवराज बरवड, रमेश चंद भाटी, ओमशंकर गर्वा, पीथाराम राठी, पूर्णराम लाछड़ी, राम चंद्र भाटी, महेन्द्र परिहार, जय शंकर गर्वा, श्रवण तानान, मदन लाल पीपलवा आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now