एक ऐतिहासिक खोज- मंदिर के नीचे है मशहूर रानी की कब्र? खुदाई में मिली 4800 फीट लंबी सुरंग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

एक ऐतिहासिक खोज-

 

मंदिर के नीचे है मशहूर रानी की कब्र? खुदाई में मिली 4800 फीट लंबी सुरंग

प्राचीन मंदिर के नीचे दबी एक सुरंग की खोज हुई है. यह सुरंग पत्थरों को तरासकर बनाई गई थी. माना जा रहा है कि इस सुरंग के जरिए क्लियोपेट्रा का लंबे समय से खोए हुए कब्र का पता लगाया जा सकता है.मंदिर के नीचे है मशहूर रानी की कब्र? खुदाई में मिली 4800 फीट लंबी सुरंग
यह सुरंग मिस्र की प्राचीन तपोसिरिस मैग्ना मंदिर के नीचे मिली है. यह सुरंग 4,800 फीट से ज्यादा लंबी है. इसकी ऊंचाई करीब 6 फीट है. इस सुरंग की बनावट ग्रीक आइलैंड सामोस पर मिले यूपलिनोस की सुरंग से मिलती जुलती है. बता दें कि यूपलिनोस की सुरंग को प्राचीन दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग उपलब्धियां में से एक माना जाता है.
यूनिवर्सिटी ऑफ सैन डोमिंगो के पुरातत्वविद कैथलीन मार्टिनेज का मानना है कि मिस्र के आखिरी शासक क्लियोपेट्रा और उनके प्रेमी मार्क एंटनी को एक मंदिर के अंदर ही दफनाया गया था. वह यह भी मानते हैं कि इस सुरंग के जरिए ही कब्र तक पहुंचा जा सकता है.

क्या मिलेंगे मिस्र के आखिरी शासक के अवशेष?

प्राचीन तपोसिरिस मैग्ना मंदिर मिस्र के शहर एलेक्जेंड्रिया के पास है. एलेक्जेंड्रिया एक समय में मिस्र की राजधानी हुआ करती थी. कैथलीन ने कहा कि सुरंग के पास रानी क्लियोपेट्रा की कब्र के होने के चांसेज बहुत ज्यादा हैं. अगर यहां मिस्र के आखिरी शासक के अवशेष मिलते हैं तो यह 21वीं सदी की सबसे बड़ी खोज होगी.
तपोसिरिस मैग्ना मिस्र के एक शहर का नाम है. इसे मिस्र के शासक टॉलेमी II फिलाडेल्फस ने 280 से 270 BC के बीच बसाया था. यह शहर झील मारेओटिस के पास बसा हुआ था, जो कि अब सूख चुका है. यह इस बात के संकेत हैं कि मिस्र और लीबिया के बीच के व्यापार में इस शहर का अहम योगदान था.
Heritage Key से बातचीत में कैथलीन ने कहा- अगर सुरंग के पास आखिरी रानी की कब्र के होने के एक फीसदी भी चांस हैं तो उसे ढूंढ निकालना मेरी ड्यूटी है. ऐसा पहली बार है जब किसी मंदिर के नीचे से एक सुरंग या अंडरग्राउंड रास्ता मिला हो.
मंदिर के 43 फीट नीचे दबी इस सुरंग की खोज के बाद हो सकता है कि कैथलीन सही राह पर हों. मंदिर के अंदर से कैथलीन ने कई और भी महत्वपूर्ण खोज की है. इसमें रानी क्लियोपेट्रा और एलेक्जेंडर द ग्रेट की छवि और नाम वाले सिक्के, सिर कटी हुई कई मूर्तियां और देवी आइसिस की मूर्तियां भी शामिल हैं.
kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई
[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now