आचार्य महाश्रमण के लाडनूं में मंगल प्रवेश को लेकर तैयारियां जोरों पर, 11 से 13 तक होगा प्रवास, सभी संस्थाएं जुटी तैयारियों में, राज्यपाल के लिए हेलीपेड स्थल का निरीक्षण किया अधिकारियों ने

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आचार्य महाश्रमण के लाडनूं में मंगल प्रवेश को लेकर तैयारियां जोरों पर, 11 से 13 तक होगा प्रवास,

सभी संस्थाएं जुटी तैयारियों में, राज्यपाल के लिए हेलीपेड स्थल का निरीक्षण किया अधिकारियों ने

लाडनूं। तेरापंथ धर्मसंघ के अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण के शुभागमन को लेकर यहां पूरे शहर में तैयारियां पुरजोर पर हैं। उनके लाडनूं शहर और जैन विश्व भारती में मंगल प्रवेश को लेकर केवल साफ-सफाई ही नहीं, बल्कि सभी संस्थानों और भवनों का नवीनीकरण और साज-सज्जा भी की जा रही है। आचार्यश्री महाश्रमण के लाडनूं में मंगल प्रवेश को लेकर नगर पालिका भी उनके मार्ग की विशेष सफाई करवाने में जुटी है। वहीं, जैन विश्व भारती में अधिकारियों द्वारा निरन्तर प्रत्येक कार्य को अपने निर्देशन में सूक्ष्मता से देखरेख के साथ करवाया जा रहा है। आचार्यश्री महाश्रमण यहां जैन विश्व भारती स्थित महाश्रमण विहार में प्रवास करेंगे। उनका लाडनूं में 11 से 13 नवम्बर तक तीन दिनों का प्रवास रहेगा।

यह रहेगा प्रवेश मार्ग

वे 11 नवम्बर को मंगल प्रवेश करेंगे। उनके जैन विश्व भारती तक शुभागमन का निर्धारित मार्ग शिव मंदिर के समक्ष उनकी अगवानी की जाएगी। शिवमंदिर से उन्हें जुलूस के साथ काली जी का चैक होकर ऋषभ द्वार, पहली पट्टी से जैन विश्व भारती के गेट तक रहेगा। यहां द्वार पर ही जैन विश्व भारती के समस्त पदाधिकारियों, कार्मिकों, विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों, एनसीसी की छात्राओं, जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ कन्या मंडल, अणुव्रत समिति आदि विभिन्न संस्थाओं, श्रावक-श्राविकाओं एवं नगर के प्रमुख लोगों द्वारा स्वागत किया जाएगा। जैन विश्व भारती में प्रवेश करके उन्हें अपने प्रवासस्थल महाश्रमण विहार तक सबके साथ लाया जाएगा।

हेलीपेड का किया अधिकारियों ने निरीक्षण

आचार्यश्री महाश्रमण के सान्निध्य में यहां जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय के अन्मर्गत आचार्य महाप्रज्ञ नेचुरोपैथी मेडिकल काॅलेज एंड होस्पिटल का उद्घाटन 12 नवम्बर को प्रातः 8 बजे किया जाएगा। साथ ही दोपहर 12.05 बजे विश्वविद्यालय का 13वां दीक्षांत समारोह भी सुधर्मा सभा में आयोजित किया जाएगा। इस दीक्षांत समारोह में राज्पाल कलराज मिश्र भी आ रहे हैं। वे हेलिकाॅप्टर से 12 नवम्बर को दोपहर 12 बजे लाडनूं आएंगे। उनके हेलिकाॅप्टर के उतरने के लिए यहां जैन विश्व भारती स्थित प्रेक्षा इंटरनेशनल के पीछे स्थित ग्राउंड में हेलीपेड बनवाया जा रहा है। हेलिपेड के स्थान और निर्माण का निरीक्षण करने के लिए यहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमलसिंह नेहरा, वृताधिकारी गोमाराम, थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह राव व सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता प्रदीप जांगिड़ आए और मौका मुआयना करते हुए पूरी जानकारी ली और आवश्यक निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर योग एवं जीवन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. प्रद्युम्नसिंह शेखावत, केयर टेकर अमीलाल चाहर आदि उपस्थित रहे।

केन्द्रीय मंत्री करेंगे नेचुरोपैथी काॅलेज का उद्घाटन

आचार्यश्री महाश्रमण के त्रिदिवसीय प्रवास के दौरान उनके सान्निध्य में जैन विश्व भारती में आदर्श साहित्य विभाग व समण संस्कृति कार्यालय का अवलोकन एवं संपोषणम लोकार्पण किया जाएगा। साथ आचार्य महाप्रज्ञ नेचुरोपैथी कालेज उद्घाटन समारोह एवं उसके बाद जैन विश्वभारती संस्थान का 13वां दीक्षांत समारोह होगा। आचार्य महाप्रज्ञ नेचुरोपैथी कालेज का उद्घाटन केन्द्रीय संस्कृति मंत्री एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अर्जुनराम मेघवाल करेंगे। जैन विश्वभारती संस्थान के दीक्षांत समारोह में उनकी अध्यक्षता रहेगी। दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल कलराज मिश्र रहेंगे। सम्मानित अतिथि पूर्व संसद सदस्य संजीव नायक होंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

संगठन, शिक्षा, रोजगार और युवा नेतृत्व से ही संभव है समाज की प्रगति- प्रह्लाद राय टाक, लाडनूं में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त श्री यादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक का प्रजापति समाज ने किया भव्य स्वागत

लाडनूं के ग्राम रोडू का 15 वर्षीय गर्वित रेवाड़ बना डीडवाना जिले का एक दिन का कलेक्टर, डीडवाना प्रशासन की अनूठी पहल: आईएएस बनने का सपना देख रहे गर्वित ने संभाली जिले की कमान, एक दिन का कलेक्टर है लाइलाज बीमारी से पीड़ित, ​परिस्थितियों पर भारी पड़ा जज्बा: जिला कलेक्टर अवधेश मीना की संवेदनशील पहल, 15 साल के गर्वित को बनाया ‘एक दिन का कलेक्टर’, डचेन मस्कुलर डिस्ट्रोफी (डीएमडी) की गंभीर बीमारी से पीड़ित गर्वित है अध्ययन में मेधावी 

पुलिस ने किया लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक- बताए बचाव, सुरक्षा और कार्यवाही के तरीके, लाडनूं में लक्की डिफेंस एकेडमी और जसवंतगढ में हेप्पी क्रिएटिव लाइब्रेरी में हुए साइबर जागरूकता कार्यक्रम

शहर चुनें

Follow Us Now