पिकअप की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की हुई मौत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पिकअप की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की हुई मौत

सुजानगढ़ (kalamkala.in)। बीदासर के घटियाल रोड पर शनिवार दोपहर को पिकअप की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कोडासर से साण्डवा की ओर जा रहे बाइक सवारों को घंटियाल व बीदासर के बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। घायल मूलाराम मेघवाल ने बताया कि बीदासर की ओर से आ रही पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर घायल बाइक सवार सुन्दर राम (29) पुत्र भागीराम जाट निवासी कोड़ासर जाटान को बीदासर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर स्थिति के कारण सुजानगढ़ रैफर किया गया, जहां टीम हारे का सहारा संयोजक श्याम स्वर्णकार, नवरत्न बिजारणिया द्वारा इमरजेंसी मे ले जाया गया। पर, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित क़र दिया। बीदासर पुलिस के हेड कांस्टेबल प्रेमाराम सुजानगढ़ अस्पताल पहुंचे तथा परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द क़र दिया गया। जानकारी के अनुसार मृतक खेती-बाड़ी का काम करता था तथा मजदूरी के लिए बीदासर जा रहा था।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now