भरनावां जीएसएस के पास एक व्यक्ति को 48 पव्वे अवैध देशी शराब सहित पकड़ा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भरनावां जीएसएस के पास एक व्यक्ति को 48 पव्वे अवैध देशी शराब सहित पकड़ा

लाडनूं (kalamkala.in)। निम्बी जोधां पुलिस ने भरनावां जीएसएस के पास एक व्यक्ति को पकड़ कर उसके कब्जे से 48 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की है। तितरी गांव में एक प्रकरण में घटनास्थल का निरीक्षण व अग्रिम अनुसंधान कार्रवाई के बाद गश्त करते हुए लौट रहे पुलिस दल ने रताऊ, धूड़ीला, गैनाणा से होते हुए भरनावां जीएसएस के सामने पहुंचने पर वहां एक व्यक्ति नीले रंग का प्लास्टिक का कट्टा सिर पर रखे हुए लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस जाप्ता व सरकारी वाहन को देखकर वह व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे घेरा देकर पकड़ लिया। पकड़ा गया व्यक्ति पप्पुराम नाई (56) पुत्र रामाकिशन नाई निवासी खारी जोधा (पुलिस थाना जायल) था। उसके कब्जे से पुलिस ने नीले रंग का प्लास्टिक का कट्टा पाया, जिसमें देशी शराब के पव्वे भरे थे। इस नीले रंग के प्लास्टिक के कट्टे को खोला गया तो उसमें एक खाकी रंग का कार्टन था और उसमें देशी मदिरा के प्लास्टिक के कुल 48 पव्वे थे, जिनमें प्रत्येक पव्वा में 180 एमएल देशी शराब भरी थी।से भरे हुआ था। जिनकी गिनती की गई तो कुल 48 पन्चे होना पाये गये। यह कार्रवाई हेड कांस्टेबल मूलाराम ने जाप्ता में कांस्टेबल राजकुमार, बेनीगोपाल व वाहन चालक नरेन्द्र सिंह के साथ मिलकर की। पुलिस ने धारा 19/54 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पकड़ी गई शराब को जब्त किया गया और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले का अग्रिम अनुसंधान सहायक उप निरीक्षक गोपालराम कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now