लाडनूं में क्रिकेट प्रेमियों के लिए दो दिवसीय अंजुमन मिलन समारोह का आयोजन 11-12 अप्रैल को, सम्मान समारोह भी होगा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में क्रिकेट प्रेमियों के लिए दो दिवसीय अंजुमन मिलन समारोह का आयोजन 11-12 अप्रैल को, सम्मान समारोह भी होगा

लाडनूं (kalamkala.in)। अंजुमन क्रिकेट क्लब लाडनूं के तत्वावधान में स्थानीय रोडा भवन में 11 अप्रैल रविवार से दो दिवसीय अंजुमन मिलन समारोह- 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर शहर के क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों में खासा उत्साह है। कार्यक्रम संरक्षक मो. उमर बड़गुजर एवं टीम कप्तान अब्दुल हमीद मुगल ने बताया कि इस समारोह का मुख्य उद्देश्य अंजुमन क्रिकेट क्लब से जुड़े खिलाड़ियों और सदस्यों के योगदान को सम्मानित करना तथा आपसी भाईचारे और खेल भावना को मजबूत करना है। समारोह के दौरान क्लब के उन सभी सदस्यों को, जिन्होंने वर्षों तक क्रिकेट क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है, लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उनके समर्पण, खेल के प्रति जुनून के लिए प्रदान किया जाएगा। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न खेल गतिविधियों, सम्मान समारोह और आपसी संवाद के विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, यह आयोजन पुराने और नए खिलाड़ियों के बीच अनुभव साझा करने का एक महत्वपूर्ण मंच भी बनेगा। लाडनूं क्रिकेट क्लब (एलसीसी) के लिए यह खुशी का मौका होगा कि इस समारोह में सन् 1974 से 1988 की तमाम पुरानी यादों को फिर से जीने का मौका मिलेगा। अंजुमन मिलन समारोह में 11-12 अप्रैल को क्रिकेट के सारे साथी लाडनूं में फिर से एक जगह होंगे और खुशियों, मौज-मस्ती में खो जाएंगे। इस अवसर पर अशोक बैद, विमल कठोतिया, पारस नाहटा, राजू जांगिड़, विजय बैद, रफीक भाटी सहित देश भर से अंजुमन क्लब से जुड़े खिलाड़ी और खेल प्रेमी भाग लेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now