लाडनूं में पहली पट्टी स्थित बंद मकान में दो दिन पुराना शव मिला, आटो टीपर से ले जाकर पालिका-कर्मियों ने की मृतक की अंत्येष्टि

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में पहली पट्टी स्थित बंद मकान में दो दिन पुराना शव मिला,

आटो टीपर से ले जाकर पालिका-कर्मियों ने की मृतक की अंत्येष्टि

लाडनूं (kalamkala.in)। गुरूवार को सुबह शहर भर में संदिग्ध हालत में एक लाश मिलने की खबर फैल गई। लोगों में इसे लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं रही। यह लाश अजय बिनायकिया की थी और उसी के घर से बरामद हुई। लाश के पास खून भी निकला हुआ मिला। शव काला पड़ चुका था। पुलिस ने मकान के बाहर लगा ताला तोड़ कर शव का वहीं पर ही पोस्टमार्टम करवाया और बाद में नगर पालिका के कार्मिकों ने उसका दाह संस्कार किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पहली पट्टी में था यह मकान

यहां पहली पट्टी में जैन विश्व भारती से आगे पन्नाजी की समाधि के पास एक मकान में बदबू आने पर गुरुवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस मकान के अंदर घुसी, तो वहां एक व्यक्ति का शव पड़ा था। यह शल मकान मालिक अजय बिनाकिया (50) पुत्र पारसमल बिनाकिया जाति ओसवाल का था, जो अपने ही इस मकान में अकेला रहा करता था। दो दिनों से वह बाहर नहीं निकाला था। गुरुवार को उसका शव मिला।
गुरुवार सुबह घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने शंका जाहिर की, इस घर से बदबू क्यों आ रही है। घर के बाहर ताला लगा हुआ था। इसलिए वार्ड पार्षद अनिल कुमार सिंधी ने मौके पर पहुंच कर पुलिस को सूचना देकर बुलाया। थानाधिकारी महीराम बिश्नोई व एएसआई राजेन्द्र गिला ने मौके पर पहुंच कर मकान के दरवाजे पर लगा ताला तुड़वाकर अंदर प्रवेश किया। उन्हें मकान के आंगन (चौक) में अजय मरा हुआ पड़ा मिला। उसका पूरा शरीर काला पड़ चुका था और दुर्गन्ध आ रही थी।

उसी मकान में करवाया पोस्टमार्टम

पुलिस ने शव को वहां से हटाना मुनासिब नहीं समझा और चिकित्सक दल को वहीं पर बुला कर शव का पोस्टमार्टम मार्टम करवाया। बाद में शव को नगर पालिका कर्मचारी ऑटो टीपर टेंपो के सहयोग से उसे ले गए और उसका अंतिम संस्कार किया गया। मामले की जांच पुलिस कर रही है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई
[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now