बार संघ के निर्णय से वकीलों ने एसडीएम कोर्ट में किया 7 जून तक कार्य-स्थगन, इस निर्णय को लेकर कुछ लोगों द्वारा दुष्प्रचार करने पर वकीलों ने जताई आपति, भीषण गर्मी के कारण वकीलों व पक्षकारों की हालत देखते हुए सर्वसम्मति से लिया एसडीएम कोर्ट में स्थगन का निर्णय

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बार संघ के निर्णय से वकीलों ने एसडीएम कोर्ट में किया 7 जून तक कार्य-स्थगन, इस निर्णय को लेकर कुछ लोगों द्वारा दुष्प्रचार करने पर वकीलों ने जताई आपति,

भीषण गर्मी के कारण वकीलों व पक्षकारों की हालत देखते हुए सर्वसम्मति से लिया एसडीएम कोर्ट में स्थगन का निर्णय

लाडनूं (kalamkala.in)। अभिभाषक संघ, लाडनूं ने उपखण्ड अधिकारी न्यायालय को पत्र लिखकर भीषण गर्मी के कारण 27 मई से 7 जून तक कार्यस्थगन किया जा रहा है। उपखंड न्यायालय के इस कार्य स्थगन को लेकर कतिपय लोग इसे तहसीलदार के विरुद्ध वकीलों का बहिष्कार बताने में जुटे हैं, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है। खुद वकील गण इस दुष्प्रचार का विरोध कर रहे हैं। वकीलों का कहना है कि उन्होंने ने तहसीलदार के बारे में किसी प्रकार का कोई निर्णय नहीं लिया और जो पत्र एसडीएम को दिया, उसमें ऐसा कोई उल्लेख नहीं है।

बैठक कर लिया बार संघ ने यह निर्णय

इस बारे में बार संघ लाडनूं की बैठक आयोजित कर समस्त अधिवक्ताओं ने स्वेच्छा से सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है कि भीषण गर्मी के चलते पक्षकारान व अधिवक्तओं को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। जिले के अन्य बार एसोशियन में भी इस भीषण गर्मी को देखते हुये स्वेच्छा से कार्य स्थगन रखने का निर्णय लिया गया है एवं कई जगह अधिवक्ता उक्त भीषण गर्मी की चपेट में आने से अत्यधिक बीमार होने की खबरें भी आ रही है, ऐसी स्थिति में भीषण गर्मी को देखते हुए न्यायिक कार्य में थोड़ी सी शिथिलता बरतने का सभी अधिवक्तागण ने अनुरोध किया है और सभी अधिवक्तागण ने न्यायालयों से भी यह अनुरोध करना जाहिर किया है कि भीषण गर्मी को देखते हुए कुछ राहत प्रदान की जावे। लाडनूं बार संघ द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए 27 मई को मीटिंग बुलाकर 27 मई से 7 जून तक सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर कार्य स्थगन रखने का निर्णय लिया गया है। यह पत्र बार संघ के अध्यक्ष भगवती प्रसाद शर्मा एडवोकेट ने इस सम्बंध में एसडीएम को पत्र दिया है।

इसकी आड़ में झूठा प्रचार भी

इधर इस उपखंड न्यायालय में कार्य-स्थगन को लेकर कुछ लोग इसे तहसीलदार के विरुद्ध कार्य बहिष्कार के रूप में गलत ढंग से प्रचारित कर रहे हैं, जिसे लेकर बार संघ के सदस्य वकील अधिकांशतः नाराज हैं। वकीलों का कहना है तहसील सम्बंधी कोई भी काम होने पर वे उसे बिना संकोच कर रहे हैं। अगर कोई रजिस्ट्री के लिए दस्तावेज हो तो वे बेझिझक सब रजिस्ट्रार तहसीलदार के समक्ष उपस्थित होकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में बच्चों में संस्कारों के निर्माण के लिए पांच दिवसीय राष्ट्रीय शिविर का आयोजन, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा के तत्वावधान में आचार्यश्री महाश्रमण के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now