कुल्हाड़ी व दांतली से वार कर किया एक महिला को घायल, खामियाद में पारिवारिक विवाद में हुई परस्पर भिड़ंत 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कुल्हाड़ी व दांतली से वार कर किया एक महिला को घायल, खामियाद में पारिवारिक विवाद में हुई परस्पर भिड़ंत 

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम खामियाद में आपसी विवाद को लेकर एक ही परिवार के बीच खूनी संघर्ष हुआ। इस झगड़े में कृषि औजारों कुल्हाड़ी व दांतली का इस्तेमाल परस्पर मारपीट के लिए हथियारों की तरह से किया गया। इस आपसी संघर्ष में एक 30 वर्षीया महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही निम्बी जोधां से एम्बुलेंस 108 को लेकर पायलट रामपाल सिंह व ईएमटी युधिष्ठिर राजपुरोहित घायल को लेकर यहां राजकीय चिकित्सालय लाए। इस झगड़े की सूचना लाडनूं पुलिस को भी दी गई, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की पूरी जानकारी ली जा रही है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

भारत सरकार के नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल को हैक कर करोड़ों की ठगी करने वाली अन्तर्राज्यीय गैंग का खुलासा, पुलिस टीम ने वेश बदल खानाबदोश बन कर बांग्लादेश बोर्डर पर घूमते हुए तीन आरोपियों को दबोचा, प्रभावी कार्रवाई – शानदार सफलता, मुख्य आरोपी के ठिकानों से भारी मात्रा में फर्जी मोहरें, विभिन्न कंपनियों के फर्जी सिम कार्ड, शिक्षण संस्थानों की फर्जी रसीदें, क्लोन अंगूठा निशान, मोबाइल पेमेंट टर्मिनल मशीन, फिंगरप्रिंट मशीन, कैमरे एवं लैपटॉप चार्जर आदि बरामद, गिरफ्तार आरोपियों से मल्टी सिम वाला मोबाइल बरायद

लाडनूं के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में विकसित किया ‘संतोष उद्यान’ सिरेमिक टाइलों के फर्श और बैठने के लिए लगाई पत्थर निर्मित बैंचें, भारत विकास परिषद ने किया पीएमओ को उद्यान समर्पित, अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का भी करवा चुके कायाकल्प

शहर चुनें

Follow Us Now