लाडनूं में मोटर साइकिलों पर आए चार लोगों ने घर के बाहर बैठे युवक पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाई, बड़ा बास में हुए इस कातिलाना हमले में युवक के हाथ व कंधे तथा पीठ पर लगी चोटें, हल्ला मचाने पर हमलावर भागे

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में मोटर साइकिलों पर आए चार लोगों ने घर के बाहर बैठे युवक पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाई,

बड़ा बास में हुए इस कातिलाना हमले में युवक के हाथ व कंधे तथा पीठ पर लगी चोटें, हल्ला मचाने पर हमलावर भागे

लाडनूं (kalamkala.in)। दो मोटर साइकिलों पर लाठियां लेकर आए चार लोगों ने बड़ा बास में अपने घर के बाहर बैठे एक 19 वर्षीय युवक पर कातिलाना हमला किया। वे उसका सिर फोड़ना चाहते थे, लेकिन अपने हाथों से सिर को बचाने से उसके हाथ और पीठ पर चोटें लगी। पुलिस ने यह मामला अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय से प्राप्त होने पर धारा 115 (2), 126 (2), 110, 3 (5) बीएनएस के तहत दर्ज किया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल भजनलाल को सौंपी गई है।

यह दर्ज हुई है रिपोर्ट

यह रिपोर्ट साजिद खां (19) पुत्र रफीक खां कायमखानी निवासी बड़ा बास, लाडनूं ने न्यायालय में इस्तगासा दिया कि 26 जून को सायं करीब 7 बजे जब वह अपने घर के बाहर बैठा था, तभी मुल्जिमान समीर खां पुत्र समशेर खां दौलतखानी निवासी शहरिया बास लाडनूं, अरमान मूनखानी निवासी शहरिया बास लाडनूं, अमीर सलेमखानी पुत्र मेजर खां निवासी शहरिया बास, लाडनूं व सोयल खां निवासी शहरिया बास लाडनूं दो अलग-अलग मोटरसाईकिलें लेकर आये। मोटर साईकिलों पर पीछे बैठे दोनों मुल्जिमानों के हाथों में लाठियां थीं। वे एक समान आशय से उसे जान से मारने के लिये आये थे। उन्होंने आते ही जान से मारने के आशय से उसके सिर पर लाठियों से मारना शुरू किया, तो उसने अपना हाथ बीच में किया, तो उसके हाथ पर भी लाठियों की लगी। साथ ही उसकी पीठ पर भी लाठियों की चोटें लगीं। उसने जोर से हल्ला मचाया, तो मुल्जिमान मोटरसाईकिलों पर बैठकर वापिस भाग गये। इसके बाद इन मुलजिमों ने उसे इंस्टाग्राम आईडी पर फोन करके धमकी दी कि यदि उनके खिलाफ मुकदमा किया, तो रात में घर में घुसकर मारेंगें। यह घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई है। इस मारपीट से उसके हाथ व कंधे तथा पीठ पर चोटें लगी हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

One Response

  1. हौसला बुलंद है अफ़सोस. पुलिस तत्काल संझान लें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now