एसडीएम ममता लहुआ ने हस्तक्षेप कर लोगों की वोल्टेज की समस्या का करवाया समाधान, रैगर बस्ती के लोगों दिया था नया हाई वोल्टेज का ट्रांसफार्मर लगाने के लिए ज्ञापन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

एसडीएम ममता लहुआ ने हस्तक्षेप कर लोगों की वोल्टेज की समस्या का करवाया समाधान,

रैगर बस्ती के लोगों दिया था नया हाई वोल्टेज का ट्रांसफार्मर लगाने के लिए ज्ञापन

लाडनूं (kalamkala.in)। राज्य सरकार की ओर से यहां नगर पालिका में संचालित किए जा रहे शहरी सेवा शिविर के दौरान वार्ड सं. 30 के शिविर में गत 6 जुलाई को वार्डवासियों की ओर से तत्कालीन शिविर प्रभारी अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी अखिलेश पारीक को विद्युत वितरण निगम के अधिशासी अभियंता के नाम से दिए गए ज्ञापन में लाडनूं की रैगर बस्ती स्थित शीतला माता मंदिर चौक में बार-बार विद्युत कटौती होने व बिजली वोल्टेज की समस्या से अवगत करवाया गया तथा उच्चतम क्षमता का नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगानी की मांग की गई थी। जेईएन राजकुमार तुनगरिया को इस ज्ञापन की प्रतिलिपि प्रेषित की जाकर उन्हें भी इस समस्या के बारे में अवगत करवाया गया था तथा यहां विद्युत ट्रांसफार्मर उच्च क्वालिटी व वॉल्टेज की डी.पी. लगवाने की मांग की गई थी।

वोल्टेज समस्या के कारण लगी ट्रांसफार्मर में आग

इसके बाद यहां शीतला चौक में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में गत सोमवार को सुबह कम वोल्टेज के चलते आग लग जाने की सूचना पर तुरन्त ही बिजली बंद करवाई गई। फायर ब्रिगेड ने इस आग पर काबू पाया। इस स्थिति के बाद यहां 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। लेकिन, अधिक विद्युत कनेक्शन होने व लोड अधिक होने से बार-बार जलने की शिकायतें मिल रही थी। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए यहां 100-100 केवी के दो नए ट्रांसफार्मर लगवा कर विद्युत आपूर्ति पुनः शुरू करवाई गई और समस्या का समाधान कर दिया गया। इस दौरान करीब 8 घण्टे विद्युत सप्लाई बंद रही, जिससे कॉलोनी वासी बहुत परेशान हुए। सही वोल्टेज से विद्युत आपूर्ति पुनः शुरू की जाने पर वार्ड वासियों ने राहत की सांस ली।

एसडीएम ने दिए थे विभाग को नया ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश

वार्डवासियों की ओर से उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ को सूचना देकर विद्युत ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटना से अवगत करवाया जाने एवं पूर्व में वार्डवासियों की ओर से गत 6 जुलाई को दिए गए ज्ञापन की प्रतिलिपि उन्हें दिए जाने पर उन्होंने बार-बार होने वाली विद्युत कटौती व कम वोल्टेज की समस्या तथा यहां पर उच्च क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग पर एसडीएम ममता लहुआ ने निगम के अधिकारियों को वहां नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने के लिए निर्देश दिए थे। जिनकी पालना में नए दो ट्रांसफार्मर लगाए जाकर समस्या का समाधान किया गया है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मोटर साइकिलों पर आए चार लोगों ने घर के बाहर बैठे युवक पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाई, बड़ा बास में हुए इस कातिलाना हमले में युवक के हाथ व कंधे तथा पीठ पर लगी चोटें, हल्ला मचाने पर हमलावर भागे

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now