लाडनूं की अभिलाषा स्वामी ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में झंडे गाड़े, जिला प्रतियोगिता में प्रथम और अन्तर्महाविद्यालय प्रतियेागिता में द्वितीय स्थान पर रही

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं की अभिलाषा स्वामी ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में झंडे गाड़े,

जिला प्रतियोगिता में प्रथम और अन्तर्महाविद्यालय प्रतियेागिता में द्वितीय स्थान पर रही

लाडनूं (kalamkala.in)। जैन विश्वभारती संस्थान की होनहार छात्रा अभिलाषा स्वामी वाद-विवाद प्रतियोगिता में सभी जगह अपने झंडे गाड़ रही है। उसने हाल ही में लगातार दो प्रतियोगिता में अपना परचम फहराया है। नागौर के मूंडवा में तेजास्थली के वीर तेजा महिला शिक्षण एवं शोध संस्थान में आयोजित जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में अभिलाषा स्वामी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इससे पूर्व सुजला काॅलेज (ज्ञानीराम हरकचंद सरावगी महाविद्यालय, सुजानगढ़) में आयोजित की गई अखिल राजस्थान अंतरमहाविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता 2024-25 में भी उसने भाग लिया औरउसमें उसने द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। उसे वहां प्रमाण पत्र और 7100 रुपए नकद पारितोषिक के रूप में प्रदान किए गए थे। मूंडवा में उसे 2500 रूपए नकद पारितोषिक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। अभिलाषा स्वामी पुत्र बीरमा राम स्वामी जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में बीए-बीएड में सेवंथ सेमेस्टर की छात्रा है। इस उपलब्धि के लिए अभिलाषा को कुलपति प्रो. बच्छराज दुगड़ व विभागाध्यक्ष प्रो. बीएल जैन ने बधाई दी है.
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील एवं सतर्क है पुलिस- आपात स्थिति में महिलाओं को त्वरित सहायता के लिए जिला पुलिस ने जारी किए व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530413387, 24X7 सक्रिय रहेगी यह हेल्पलाइन, छेड़छाड़, उत्पीड़न, स्टॉकिंग अथवा अन्य आपात स्थिति में कॉल / व्हॉट्सएप के माध्यम से मिलेगी तुरंत पुलिस सहायता

गर्मियों में पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने में कोई कोर-कसर नहीं रहे- कन्हैयालाल चौधरी, प्रभारी मंत्री ने ग्राम रथ अभियान के तहत लाडनूं के गेनाणा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now