लाडनूं की छात्राओं इंद्रा और चन्दा नायक राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन, खेल के लिए 29 जनवरी को जाएंगी रांची, प्रोत्साहन के लिए कार्यक्रम आयोजित कर किया स्वागत-सम्मान, दी शुभकामनाएं

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं की छात्राओं इंद्रा और चन्दा नायक राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन, खेल के लिए 29 जनवरी को जाएंगी रांची,

प्रोत्साहन के लिए कार्यक्रम आयोजित कर किया स्वागत-सम्मान, दी शुभकामनाएं

लाडनूं (kalamkala.in)। भारतीय शिक्षण संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय जसवन्तगढ़ की 2 छात्राओं इंद्रा और चन्दा नायक का 68वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत हॉकी 19 वर्ष प्रतियोगिता जो 29 जनवरी से 2 फरवरी तक रांची (झारखंड) में आयोजित होगी, में खेलने के लिए चयन हुआ है। इस चयन पर विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित करके दोनों छात्राओं का स्वागत-सम्मान किया गया। कार्यक्रम में संस्था निदेशक के गजेन्द्र सिंह ओड़ींट ने दोनों चयनित छात्राओं को इस चयन के लिए शुभकामनाएं दी तथा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर देश, राज्य, जिला और स्कूल का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया और शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़ ने भी छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करने का आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य रजत शर्मा, संस्था कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा, माधव टीटी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. राजकुमारी परिहार, माधव महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ईशा चौहान भारतीय टीटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुभाष पांडे हॉकी कोच मूलचंद, ओमप्रकाश सैनी, प्रसन्न टाक, जगदीश सैनी, नरेंद्र सिंह, तेजसिंह जेतमाल, प्रहलाद सिंह उपस्थित रहे

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

शहर चुनें

Follow Us Now