पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोपी पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार, घर में खेल रही बच्ची के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया और मां को देख कर वहां से भाग गया था

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोपी पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार,

घर में खेल रही बच्ची के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया और मां को देख कर वहां से भाग गया था

मकराना। छह दिन पूर्व मकराना में घर में खेल रही पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी पुलिस की पकड़ में आ गया है। पुलिस ने उसे पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने बताया कि 11 नवंबर को एक महिला ने मकराना थाने में उपस्थित होकर बताया कि वह दोपहर 2 बजे घर के पास खेत में बलीता लाने गई और घर में उसकी 10 वर्षीय व पांच वर्षीय बेटी थी। पीछे से उसके पड़ौस में रहने वाला दिलीप कुमार उर्फ दलिया ढोली आया। और उसने उसकी बड़ीे बेटी को खेत में मुझे बुलाने भेजा और पीछे से उसकी पांच वर्षीय मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म किया। ये नजारा उसकी 10 वर्षीय बड़ी बेटी ने देख लिया था। पीड़िता दौड़कर घर आई तो आरोपी कमरे में बैठा और और नशे में धुत था और वह बच्ची की मां को देख वहां से चला गया। मामला सामने आते ही एसपी जोशी ने एएसपी कुचामन गणेशाराम चैधरी व डीएसपी रविराज सिंह के सुपरविजन में मकराना थानाधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने नामजद आरोपी को कई जगह तलाशा। आखिर 16 नवंबर को आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे सरहद बोरावड से पकड़ा। अब पुलिस ने उसे पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी लाडनूं पंचायत समिति में आयोजित ‘विकसित भारत जन सेवा शिविर’ में पहुंची, उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र लिए और नवनिर्मित मकानों की चाबी सौंपी

महिला केवल विकास की सहभागी नहीं, विकास को गति और दिशा दोनों की सूत्रधार हैं- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, लाडनूं में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार से नवाजा गया

शहर चुनें

Follow Us Now