नशा जीवन को पतन की ओर ले जाता है- मुनिश्री कमल कुमार, लाडनूं के देवनारायण मंदिर में अणुव्रत सत्संग का आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नशा जीवन को पतन की ओर ले जाता है- मुनिश्री कमल कुमार,

लाडनूं के देवनारायण मंदिर में अणुव्रत सत्संग का आयोजन

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां गुर्जरों का बास स्थित देवनारायण मंदिर परिसर में अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी के तत्वावधान में अणुव्रत समिति लाडनूं द्वारा एक प्रेरणादायी अणुव्रत सत्संग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उग्रविहारी, ओजस्वी मुनिश्री कमल कुमार ने ‘नशा मुक्ति, शरीर-मन एवं आत्म शुद्धि’ विषय पर प्रभावशाली उद्बोधन देकर उपस्थित लोगों को जागरूक किया। मुनि कमल कुमार ने कहा कि नशा मनुष्य के जीवन को पतन की ओर ले जाता है, अतः अणुव्रत के नियमों को अपनाकर संयमित और स्वस्थ जीवन जीना चाहिए।मुनि श्री के ओजस्वी प्रवचन से प्रभावित होकर गुर्जर समाज के अनेक लोगों ने अणुव्रत सत्संग के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।कार्यक्रम में अणुव्रत समिति लाडनूं के अध्यक्ष शांतिलाल बैद ने गुर्जर समाज के प्रतिष्ठित महानुभावों का अणुव्रत दुपट्टा एवं अणुव्रत कैलेंडर भेंट कर सम्मान किया। साथ ही इस अवसर पर अणुविभा सोसायटी द्वारा जारी अणुव्रत संकल्प पत्र भरने की प्रेरणा भी दी गई।कार्यक्रम में अणुव्रत समिति लाडनूं की मंत्री श्रीमती राजश्री कोचर, संगठन मंत्री नवीन नाहटा, प्रशिक्षक अवधेश कुमार, अणुव्रत समिति लाडनूं के कार्यकर्ता, गुर्जर समाज के अध्यक्ष रतन लाल गुर्जर, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष लादु लाल गुर्जर, अमरजी राठौर, मनोज गुर्जर, रतन जी सहित अनेक महिला-पुरुष, युवक-युवतियां एवं बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन में देवनारायण मंदिर प्रबंधन, भक्तों एवं श्रोताओं का सराहनीय सहयोग रहा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपनी ऊर्जा का उपयोग राष्ट्रहित और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए करें युवा- देवनानी, विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का लाडनूं दौरा, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के ‘दक्षिणांचल स्तरीय युवा सम्मेलन’ में हुए शामिल

शहर चुनें

Follow Us Now