व्यावसायिक कौशल विकास के लिए अल्पकालिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारम्भ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

व्यावसायिक कौशल विकास के लिए अल्पकालिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारम्भ

लाडनूं। जैन विश्वभारती संस्थान द्वारा लघु कौशल विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत पुरूषों एवं महिलाओं के लिए आगामी 15 फरवरी से विभिन्न अल्पकालिक व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रमाणपत्र कोर्स प्रारम्भ किए जा रहे हैं। प्रभारी शैक्षणिक अधिकारी विजय कुमार शर्मा ने बताया कि इन अल्पावधि के सर्टिफिकेट कोर्सेज में बेसिक ट्रेनिंग ब्यूटी कल्चर प्रोग्राम में हेयर स्टाईल, नैल आर्ट, पेडिक्योर, मेनिक्योर और मेकअप का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह कोर्स केवल महिलाओं के लिए 30 दिवसीय अवधि का रहेगा तथा इसमें प्रवेश के लिए 30 सीटें निर्धारित है। इसी प्रकार एक माह का इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स महिला-पुरूषों सभी के लिनए रहेगा, जिसमें प्रवेश के लिए 50 सीटें निर्धारित की गई हैं। टैली एंड एकाउंटिंग कोर्स भी 30 दिवसीय रहेगा और इसमें प्रवेश के लिए 30 सीटें रहेगी। शर्मा ने बताया कि इनके अलावा कोरल ड्रा एंड फोटो शोप का कोर्स 7 दिनों का रहेगा और इसके लिए 20 सीट निर्धारित रहेगी। इन सभी कोर्स में प्रवेश के लिए न्यूनतम योग्यता सीनियर सैकेंडरी रहेगी। सभी अल्पकालीक कोर्सेज के लिए आवेदन पत्रों एवं प्रवेश के लिए संस्थान के प्रभारी शैक्षणिक अधिकारी विजय कुमार शर्मा से सम्पर्क किया जा सकता है।
kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now