बेटे को कमरे में बंद करके चोरों ने छत के रास्ते घर में घुस लाखों की चोरी की, हुडास गांव में लगातार चोरियों की वारदातों से लोग हुए परेशान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बेटे को कमरे में बंद करके चोरों ने छत के रास्ते घर में घुस लाखों की चोरी की,

हुडास गांव में लगातार चोरियों की वारदातों से लोग हुए परेशान

लाडनूं (kalamkala.in)। छत पर बने कमरे में सोए दो भाइयों के कमरे को बाहर से कुंडी लगा कर चोर छत के रास्ते से घर में घुसे और नीचे सोए दम्पति की परवाह नहीं करते हुए लाखों के सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर लिया। चोरों की यह शातिराना वारदात थाना ‌क्षेत्र के ग्राम हुडास में हुई। हाईवे पर स्थित इस हुडास ग्राम में एक दिन पहले भी एक अन्य घर में चोरों ने हाथ साफ किया था। इन चोरियों के पीछे गांव के ही चोरों का हाथ बताया जा रहा है, जो तीन माह पहले हुई चोरी में पकड़े गए थे और उनसे चोरी का माल भी बरामद किया गया था। पुलिस वारदात की जांच कर रही है।

इस तरह हुई चोरी की वारदात, हुडास में लगातार चोरियां 

इस मामले में पुलिस को अयूब मोहम्मद सांई (55) पुत्र लाल मोहम्मद सांई निवासी हुडास ने रिपोर्ट पेश कर बताया है कि 15 अक्टूबर की रात को वह अपने परिवार सहित खाना खाकर करीब 10.30-11बजे सो गये थे। उसके दोनों पुत्र अस्पाक व अजीज उर्फ अजू ऊपर छत पर बने मालिया में अलग-अलग कमरे में सो गये थे। वह अपनी पत्नी के साथ चौक के बाहर बने तिबारे में सो गए थे। सुबह करीब 5 बजे उसने अपने पुत्र अजीज को उठाने के लिए फोन किया, तो अजीज ने बताया कि वह बाहर नहीं आ सकता। उसके कमरे के बाहर दरवाजे के कुण्डी लगी हुई है‌। इसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ अन्दर के कमरों में गया, तो देखा कि घर में सारा सामान बिखरा हुआ था व तिजोरी, बक्शों व अलमारी के ताले टूटे हुये थे। बक्शे, तिजोरी व अलमारी में से एक सोने का हार ढाई भरी का, कान की पत्ती एक भरी की, चैन सोने की सवा भरी की, अंगूठी सोने की पांच, पायजेब छः जोडी चांदी की लगभग 150 भरी की, कालर चांदी 20 भरी की, दुल्हे की रूपयों की माला, दो गुल्लक बच्चों के, एक मंगलसूत्र वजन करीब 2 भरी व नगद रूपये करीब 12 हजार रात्रि के समय कोई अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गए। घर से ले जाए गए दो लोहे के बक्शे, पास के जेठाराम के खेड़े के पास आम रास्ते में डालकर चले गये थे। ये चोर उसके घर की छत के घुसे थे। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि गांव में कल किशनदास पुत्र गणेशदास स्वामी के घर में भी चोरी हुई तथा गांव में करीब तीन चार माह पूर्व में भी चोरी हुई थी, तब वह चोरी गांव के लडकों ने ही की थी, जो पकड़े गये थे तथा उनसे चुराया गया सामान भी बरामद हो गया था। पुलिस ने इस रिपोर्ट को धारा 305 (ए), 331 (4) बीएनएस के तहत दर्ज किया है और मामले की जांच एएसआई राजेन्द्र गिला के सुपुर्द की गई है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में समरसता संकल्प अभियान के तहत पवित्र रज कलश वंदन यात्रा एवं देव-दर्शन यात्रा का आयोजन रविवार को, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी लाडनूं पहुंची, देव दर्शन यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, किया गया भव्य स्वागत

लाडनूं उपखंड स्तरीय सतर्कता समिति का गठन, जन अभाव अभियोग निराकरण विभाग ने जारी किए आदेश, सुमित्रा आर्य, गौतमदत्त शास्त्री, जगदीश पारीक, लूणकरण शर्मा, आनंद बागड़ा व शम्भु सिंह तौलियासर बने सदस्य

लाडनूं में रूडीप के प्रस्तावित 26.81 करोड़ के विकास कार्यों को लेकर हुई ‘रूडीप संवाद’ कार्यक्रम में गहन चर्चा, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से लिए सुझाव, सीवरेज, ड्रेनेज एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन पर हुआ मंथन, जन प्रतिनिधि और नागरिक सिवरेज ठेकेदार फर्म पर उबले, समस्याएं सुनाईं 

नगर पालिका और पंचायत राज चुनावों को लेकर लाडनूं में ‘देव दर्शन जन आशीर्वाद यात्रा’ का आयोजन 9 अगस्त से, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला करेगा पूरे क्षेत्र के 15 विभिन्न मंदिरों की यात्रा

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now