महिलाओं में समूह चर्चा कर सिवरेज की जानकारी और स्वच्छता का महत्व बताया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

महिलाओं में समूह चर्चा कर सिवरेज की जानकारी और स्वच्छता का महत्व बताया

लाडनूं (kalamkala.in)। सीवरेज परियोजना के कार्य कर रही राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार जैन और अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशानुसार व सहायक अभियन्ता रियाज अहमद के मार्गदर्शन में स्थानीय शीतला माता चौक पर महिलाओं को सीवरेज परियोजना की जानकारी देते हुए उसके फायदे बताए गए और स्वच्छता का महत्व समझाया गया।कैप रुडीप के कम्युनिटी मोबिलाइजेशन एक्सपर्ट मनोज श्रीवास्तव ने परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि गंदे पानी का ठहराव होने के कारण डेंगू, मलेरिया, उल्टी-दस्त आदि अनेक बीमारियां हमें प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से परेशान करती हैं। इसलिए सभी कॉलोनीवासी सीवर परियोजना में सकारात्मक सहयोग दें और कनेक्शन के समय कनेक्शन करवाएं, ताकि गंदे पानी से फैलने वाली बीमारियों से छुटकारा मिल सके। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के ठोस पदार्थ या प्लास्टिक को सीवरेज में प्रवाहित नहीं करना चाहिए। वार्ड पार्षद मंजू देवी ने कहा कि घरों से निकलने वाला कचरा नगर पालिका द्वारा भेजे गए वाहन में ही डालें, जिससे मौहल्ला साफ-सुथरा रहे, यह हमारी ज़िम्मेदारी है। सीएमएससी के नवल ने सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में कैप रुडीप के असलम खान ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने में सभी सहयोग करें। सभी महिलाएं अपने पड़ौस में भी स्वच्छता की मुहिम चलाएं। इस समूह चर्चा में पूजा, गीता देवी, सुगना, संतरा देवी, गुलाबी देवी, चंदा देवी सहित अन्य महिलाओं ने भागीदारी की।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now