महिला का डेढ साल तक यौन शोषण करने के बाद जब उसकी बेटी पर नियत खराब की तो हुआ मुकदमा दर्ज, लाडनूं में खेत खरीदने के नाम पर सम्बंध बनाकर महिला के गलत फोटो से ब्लेकमेल करते हुए करता रहा दुष्कर्म

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

महिला का डेढ साल तक यौन शोषण करने के बाद जब उसकी बेटी पर नियत खराब की तो हुआ मुकदमा दर्ज,

लाडनूं में खेत खरीदने के नाम पर सम्बंध बनाकर महिला के गलत फोटो से ब्लेकमेल करते हुए करता रहा दुष्कर्म

लाडनूं। स्थानीय पुलिस ने एक महिला की रिपोर्ट पर डेढ साल से ब्लेकमेल करने, दुष्कर्म व शारीरिक शोषण किए जाने का मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें लाडनूं क्षेत्र के एक गांव के एक खेत में बनी ढाणी में अकेली अपनी पुत्री के साथ रहने वाली 35 वर्षीया महिला के साथ उसके खेत को खरीदने और कब्जा करने की आड़ में सम्पर्क करके नग्न फोटो खींच कर डेढ साल से निरन्तर यौन शोषण करने के आरोप लगाए गए हैं। अब आरोपी द्वारा उसकी पुत्री के भी गलत फोटो खींचने का कह कर उसके साथ भी शारीरिक सम्बंधों में लिए भी जोर डाला जा रहा है। इससे परेशान होर महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दी है।

इस प्रकार बनाया आरोपी ने सम्बंध

दर्ज रिपोर्ट के अनुसार प्रार्थिनी 35 वर्षीया महिला ने बताया है कि वह अपनी पुत्री के साथ खेत में बने रहवासी मकान (ढाणी) में निवास करती है। दो वर्ष पहले उसके ससुर ने खेत की 5 बीघा भूमि का विक्रय किया, जिसका प्रार्थीया ने ऐतराज किया। इस खेत के खरीदार आरोपी हिम्मताराम खिचड़ ने खरीद कर उसकी रजिस्टरी विजयसिंह के नाम करवाई थी। इसके बाद हिम्मताराम खेत पर कब्जा करने के लिए जेसीबी आदि लेकर आया। जब प्रार्थीया ने खेत से अपना कब्जा नहीं छोड़ा तब हिम्मताराम खिचड़ मान गया व प्रार्थीया से मेल-मुलाकात करता रहता था। इसी दरमियान लगभग एक-डेढ़ साल पहले दोपहर के समय उसने जब प्रार्थीया अपने घर पर अकेली थी, तब अभियुक्त हिम्ताराम छुपके से घर में आ गया व उसकी नग्न अवस्था के फोटो खेंच लिए। उन फोटो को आरोपी हिम्मताराम ने उसे अपने मोबाईल में दिखाया और उससे कहा कि उसके साथ शारीरिक सम्बंध बनाओ, अन्यथा उसकी फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। ऐसा करने से मना किया, लेकिन वह नहीं माना और डरा कर उसकी इच्छा के विरूद्ध जबरन दुष्कर्म किया। इसके जब भी उसका मन करता डरा धमका कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म करता रहा।

अप्राकृतिक यौन सम्बंध में भी बनाता रहा

प्रार्थिनी महिला ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि अभियुक्त हिम्मताराम खीचड़ बहुत ही गंदा व्यक्ति है और वह उसके साथ दुष्कर्म के अलावा अलग-अलग तरह से अप्राकृतिक मैथुन तक करता था। हिम्ताराम को ऐसे गलत काम करने से मना करने पर वह उसे डराता, धमकाता व जान से मारने की धमकी भी देता था। अभियुक्त की धमकी व निर्वस्त्र फोटो के कारण बदनामी के डर से उसने इसकी रिपोर्ट पुलिस को नहीं दी। इसके बाद उसने हाल ही में 16 जून को सायंकाल जब ढाणी से अपने गांव आई तो वहां सरकारी स्कूल के पास हिम्मताराम अपनी गाड़ी लेकर मिला और गाडी रोक कर धमकाया कि अब तेरी पुत्री के साथ भी उसे शारीरिक सम्बंध बनाना है, इसके लिए उसे तैयार कर, अन्यथा उसकी पुत्री के फोटो भी उसने खेंच रखे हैं। प्रार्थिनी ने डर जताया है कि अभियुक्त ने जिस प्रकार उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया, उसी प्रकार उसकी नाबालिग पुत्री के साथ भी गलत काम कर सकता है। अभियुक्त का उसके घर आना-जाना होने से यह भय अधिक है। पुलिस ने मामले को धारा 376 (2) (एन), 377, 506 आईपीसी के तहत अपराध मान कर दर्ज किया है और इसकी जांच थाना प्रभारी एएसआई रामनिवास मीणा कर रहे हैं। इसमें अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं-डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-गोदारा गैंग के 3 गुर्गे लाडनूं से गिरफ्तार, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम, रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण व राहुल रणाउ एवं उनकी गैंग के सदस्यों के विरुद्ध पुलिस थाना कुचामनसिटी, मकराना, परबतसर एवं लाडनूं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now