अपनी यूडीआईडी को जनाधार से जोड़ें सभी दिव्यांगजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अपनी यूडीआईडी को जनाधार से जोड़ें सभी दिव्यांगजन

डीडवाना (kalamkala.in)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी जयपाल सिंह ने दिव्यांगजनों की यूडीआईडी को जनाधार से जोड़ने की सुविधा शुरू कर रखी है, ताकि वे राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित नहीं रह पाए। जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी जयपाल सिंह ने बताया कि डीडवाना-कुचामन जिले में निवासरत ऐसे दिव्यांगजन, जिनके द्वारा 1 मार्च 2024 के बाद डिजिटल दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा संचालित स्वावलम्बन पोर्टल पर आवेदन किया गया था, उन दिव्यांजनों के कार्ड जारी होने के उपरान्त जनाधार में नहीं जुड़ने के कारण राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से वे वंचित हो रहे थे, उन सभी दिव्यांगजनों को लाभान्वित करने के लिए जनाधार में जुड़वाने की सुविधा 25 अक्टूबर से आरम्भ की जा चुकी है। इसका अधिकतम लाभ उठाना चाहिए।

 

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नौ करोड़ राजस्थानियों की अस्मिता की प्रतीक राजस्थानी भाषा को अविलंब मिले संवैधानिक मान्यता- राजेश विद्रोही, उर्दू के ख्यातनाम शायर का खुला विद्रोह, अब केवल और केवल लिखेंगे राजस्थानी में, अद्भुत संकल्प-शीघ्र मिले मान्यता

शहर चुनें

Follow Us Now