कुलदेवी जाखण माता की अखिल भारतीय बैठक 19 फरवरी को, देश-विदेश में रहने वाले समग्र सांखला वंश की कुलदेवी है आसोप धाम की जाखण माता

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कुलदेवी जाखण माता की अखिल भारतीय बैठक 19 फरवरी को,

देश-विदेश में रहने वाले समग्र सांखला वंश की कुलदेवी है आसोप धाम की जाखण माता

लाडनूं। कुलदेवी जाखण माता सांखला गोत्र सेवा संस्थान के मंत्री जगदीश यायावर ने बताया कि देश-विदेश में बसे समस्त सांखला भाईपा के आसोप स्थित कुलदेवी जाखण माता मंदिर में एक आमसभा का आयोजन रखा गया है। उन्होंने बताया कि कुलदेवी जाखण माता सांखला गोत्र सेवा संस्थान की इस तृतीय आम सभा का आयोजन भोपालगढ तहसील के आसोप स्थित कुलदेवी मंदिर में 19 फरवरी रविवार, दोपहर 12.15 बजे किया जाएगा। इसमें देश के सभी प्रांतों एवं प्रदेश के सभी जिलों से सांखला वंश के बंधु सम्मिलित होंगे। यायावर ने बताया कि अखिल भारतीय स्तर की इस बैठक में कुलदेवी जाखण माता मंदिर के
विस्तार, जीर्णोद्धार, पुनर्निर्माण के सम्बंध में विचार-विमर्श और निर्णय लिया जाएगा, ताकि काम को गति के साथ आगे बढाया जा सके।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

देश में इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को मान्यता देने के संदर्भ में दो दिवसीय विशेष निरीक्षण एवं अध्ययन, 23 सितंबर को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथी एवं 24 सितंबर को देवी अहिल्या हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का निरीक्षण

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

शहर चुनें

Follow Us Now