हमारे सभी देवी-देवता शस्त्रधारी रहे हैं, शस्त्र पूजन हमारी धार्मिक मान्यता है- संत कमलेश्वर भारती महाराज, ग्राम कसूम्बी में शस्त्र पूजन कार्यक्रम विधिवत सम्पन्न

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हमारे सभी देवी-देवता शस्त्रधारी रहे हैं, शस्त्र पूजन हमारी धार्मिक मान्यता है- संत कमलेश्वर भारती महाराज,

ग्राम कसूम्बी में शस्त्र पूजन कार्यक्रम विधिवत सम्पन्न

लाडनूं (kalamkala.in)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर तहसील के ग्राम कसूम्बी में विजयादशमी उत्सव का शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां श्री बालाजी मंदिर प्रांगण में सिद्ध हनुमत्पीठ पाबोलाव धाम के पीठाधीश्वर संतश्री कमलेश भारती महाराज के सान्निध्य में एवं सभी प्रमुख ग्रामीणों की उपस्थिति में आयोजित इस शस्त्र पूजन कार्यक्रम विधिवत् शस्त्रों की पूजा की गई। संत कमलेश्वर भारती ने कहा कि भारत के हर देवी-देवता के हाथों में शस्त्र रहता है। भगवान राम धनुषधारी हैं, भगवान शिव ने त्रिशूल धारण किया है। भगवान कृष्ण सुदर्शन चक्र से दुष्टों का संहार करते हैं, देवी दुर्गा के हाथों में तलवार, त्रिशूल आदि शस्त्र शोभायमान हैं। इस देश में हजारों सालों से शस्त्रों की पूजा होती आई है। हमें अपनी परम्परा का अनुसरण घर-घर में करना चाहिए। अपनी धार्मिक मान्यताओं का पालन सदैव करते रहना आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश बागड़ा ने आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में जिला समरसता प्रमुख रामगोपाल, खंड प्रचारक नारायण शर्मा, खंड बौद्धिक प्रमुख केशव राठी, मंडल कार्यवाह सरवन सिंह, बालाजी मंदिर पुजारी चतुर्भुज शर्मा, अनिल पिलानिया, श्याम सिंह चौहान, भुराराम चंदेलिया, हरि प्रजापत, आनंद बागड़ा, विक्रम गुर्जर, रामनिवास गर्ग, कैलाश प्रजापत, मूल सिंह, भंवरलाल शर्मा, कैलाश शर्मा, नन्दलाल शर्मा, जितेंद्र प्रजापत, मनोज शर्मा, रविन्द्र गर्ग आदि प्रमुख ग्रामीण उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बस स्टेंड की गंदगी के असली दोषी लोगों पर हो सख्त कार्रवाई, सफाई के साथ उनकी तरफ भी ध्यान दे नगर पालिका, आखिर कब तक चलेगा यह गंदगी फैलाने का कारोबार, कब तक नगर पालिका सुनेगी लोगों के ताने, नियमित सफाई के बाद भी बनी रहती है नगर पालिका ही दोषी

प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सुलभ एवं निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराना विधिक सेवा संस्थाओं का उद्देश्य- अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश आरिफ मोहम्मद खान चायल, लाडनूं के सुभाष बोस स्कूल में ट्रांसफोर्मेटिव ट्यूजडे के तहत नशामुक्ति पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजस्थान समान नागरिक संहिता पर जनसुनवाई में प्रारूप समिति सदस्य बसंत सिंह छाबा ने सुने जिले के नागरिकों के सुझाव, जिले भर के नागरिकों, धर्मगुरुओं जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तुत किये समान नागरिक संहिता पर अपने सुझाव, आमजन वेब पोर्टल https://ucc.rajasthan.gov.in एवं क्यूआर कोड के माध्यम से भी दर्ज कर सकते हैं सुझाव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now