सभी सिवरेज कनेक्शन नि:शुल्क हैं, किसी को कोई पैसा न दें, सब अपने घरों को सिवरेज से जुड़ाएं, लाडनूं की रैगर बस्ती में जागरूकता एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सभी सिवरेज कनेक्शन नि:शुल्क हैं, किसी को कोई पैसा न दें, सब अपने घरों को सिवरेज से जुड़ाएं,

लाडनूं की रैगर बस्ती में जागरूकता एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। सीवरेज परियोजना के कार्य कर रही राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार के मार्गदर्शन में स्थानीय रैगर बस्ती स्थित बाल भारतीय शिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों को स्वच्छता और सीवरेज परियोजना की जानकारी दी गई। कैप रुडीप के असलम खान ने स्वच्छता औऱ सिवरेज परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि सबके घरों के स्नानघर, रसोईघर व शौचालय को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा। इसलिए, सीवर लाइन बिछाने में सभी अपना सकारात्मक सहयोग देवें। साथ ही जिस कॉलोनी में अभी सीवरेज कनेक्शन किये जा रहे हैं, उनमें सभी अपने घरों में सिवरेज कनेक्शन करवायें। उन्होंने जानकारी दी कि रूडीप द्वारा सभी सीवरेज कनेक्शन पूर्ण नि:शुल्क करवाये जा रहे हैं, इनके लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क या राशि नहीं देनी है। साथ ही उन्होंने सीवरेज के फायदों और सीवरेज की कार्य प्रणाली को भी समझाया। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार के ठोस पदार्थ और प्लास्टिक बैग को सीवरेज लाइन में नहीं डालें, इससे सीवरेज अवरुद्ध हो जाता है, उसमें रुकावट आती है। उन्होंने बताया कि उपचारित पानी का भी पुनः उपयोग किया जाता हैं। इससे नगर पालिका को आय होगी, जो शहर के विकास में काम आएगी। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार के सुझाव एवं शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1800 212 2300 का उपयोग किया जा सकता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कन्हैया लाल ने कहा कि यह परियोजना शहर की स्वच्छता व्यवस्था को नई दिशा देगी। इससे न केवल स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में कमी आएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी व्यापक लाभ मिलेगा।साथ ही कहा कि स्वच्छ शरीर रहने से स्वस्थ रहा जा सकता है। यह अभियान लोगों के बीच स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाता है। जिससे शहर स्वच्छ औऱ सुंदर बने। एसओटी रामकिशोर सहित अध्यापिका एवं अध्यापक गण ने भी कार्यक्रम में भागीदारी की।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

मेले में विभिन्न खरीदारी, मनोरंजन और खाने-पीने की सुविधा का लोगों को निश्चित ही लाभ मिलेगा- तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय, लाडनूं में समारोह पूर्वक किया गया मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर का शुभारम्भ

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now