सीबीएसई के 10वीं कक्षा के रिजल्ट में टैगोर स्कूल निम्बी जोधां ने टॉप किया और झंडे गाड़े, विजयोत्सव आज

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सीबीएसई के 10वीं कक्षा के रिजल्ट में टैगोर स्कूल निम्बी जोधां ने टॉप किया और झंडे गाड़े, विजयोत्सव आज

लाडनूं (kalamkala.in)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के बुधवार को जारी कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में लाडनूं क्षेत्र के निंबीजोधां स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल के छात्र भरत ठोलिया पुत्र रामचंद्र ठोलिया निवासी खोखरी एवं रिद्धिका राठौड़ पुत्री विक्रम सिंह राठौड़ निवासी सिकराली ने 98-98 प्रतिशत अंक समान रूप से प्राप्त कर लाडनूं तहसील में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।विद्यालय के छात्र अंकित बेरा पुत्र रामेश्वर लाल बेरा निवासी बेरा की ढाणी व प्रिया मंडा पुत्री रामकरण मंडा निवासी निम्बी जोधान ने 95.20 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं गौतम स्वामी पुत्र नंदकिशोर स्वामी निवासी धुड़ीला ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। टैगोर पब्लिक स्कूल के कुल 13 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपने परिवार व विद्यालय का नाम रोशन किया है ।संस्था निदेशक गुलाब सिंह शेखावत ने विद्यालय के शत-प्रतिशत व ऐतिहासिक परीक्षा परिणाम के लिए सभी अभिभावकों व विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की और बताया कि कल विद्यालय में विजयोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शानदार परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now