लाडनूं के जैन विश्व भारती में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर 12 अप्रेल को, समस्त प्रकार के रोगों का होगा इलाज

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के जैन विश्व भारती में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर 12 अप्रेल को, समस्त प्रकार के रोगों का होगा इलाज

लाडनूं (kalamkala.in)। जैन विश्व भारती स्थित निरामयम् होस्पिटल ब्लॉक में विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 12 अप्रेल को प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। यह शिविर तेरापंथ प्रोफेशनल फॉर्म के तत्वावधान में समाजसेवी डॉ. कमल सिंह बैद (विशाखापट्टनम प्रवासी) परिवार के आर्थिक सौजन्य से आयोजित किया जाएगा, जिसमें हड्डी रोग, दंत रोग, नेत्र रोग, ईएनटी (कान,नाक व गला रोग) एवं अन्य बीमारियों का निःशुल्क इलाज किया जाएगा। शिविर में सेवाएं प्रदान करने वाले विशेषज्ञ चिकित्सकों में डॉ. रोहित गजघटे, डॉ. दर्शन लता शर्मा, डॉ. बृजेश कुमार शर्मा, डॉ. महेंद्र मेहता, डॉ. श्रेयांश घोड़ावत, डॉ. मीठालाल जैन, डॉ. अंशुल जैन, डॉ. अभिषेक सेठिया आदि शामिल हैं। समिति के राजकुमार सुराणा के अनुसार शिविर की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया जाकर सबको शिविर की व्यवस्थाओं को लेकर अलग-अलग दायित्व सौंपे गए।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now