उदरासर में प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी बालकों के साथ शिक्षकों का भी किया गया सम्मान, एडवोकेट जगदीश सिंह राठौड़ के सौजन्य से पहली बार की गई सराहनीय पहल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

उदरासर में प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी बालकों के साथ शिक्षकों का भी किया गया सम्मान,

एडवोकेट जगदीश सिंह राठौड़ के सौजन्य से पहली बार की गई सराहनीय पहल

लाडनूं (kalamkala.in)। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के सदस्य जगदीश सिंह राठौड़ एडवोकेट के सौजन्य से पहली बार तहसील के ग्राम उदरासर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आयोजक एडवोकेट जगदीश सिंह की पहल पर कक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड में उच्च अंक प्राप्त विद्यार्थियों एवं गार्गी पुरस्कार से सम्मानित हुए बच्चों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी अजित सिंह देवल रहे और अध्यक्षता अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कल्याण सिंह ने की। समारोह के विशिष्ट अतिथि पूर्व सूचना आयुक्त न्यायमूर्ति लक्ष्मण सिंह, सुप्रीम फाउन्डेशन के कॉडिनेटर रमेश शर्मा व दिलीप सिंह चौहान तथा प्रधानाचार्य रींगण गोपाल सिंह नेहरा, जौहरी स्कूल लाडनूं के प्रधानाचार्य मनीष सिंघाटिया थे। समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह देवल ने सभी विद्यार्थियों को साफा माला पहनाकर, मैडल व चांदी का सिक्का भेंट कर एवं अन्य पुरस्कार प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। समारोह में इसके साथ ही विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को भी साफा व शॉल भेंट कर सम्मानित-पुरस्कृत किया गया। साथ ही इस विद्यालय के अधीन आने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को भी साफा व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विमला कड़वासरा, उप-प्रधानाचार्य लालाराम बिजारणिया व राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मीठड़ी की वरिष्ठ अध्यापक कल्पना के अलावा उदरासर, रायधना व कुशलपुरा गांवों के सैंकड़ों लोग भी उपस्थित रहे। क्षेत्र में सभी लोगों ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा की व विद्यालय की प्रधानाचार्या व पूरे विद्यालय परिवार को उनके द्वारा विद्यार्थियों पर किये गये परिश्रम के लिए बधाइयां दीं। सबने एडवोकेट जगदीश सिंह राठौड़ की पहल की प्रशंसा भी की।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now