महिलाओं को टिकट देने में प्राथमिकता रहेगी- अनिता भदेल, लाडनूं में भाजपा का सामाजिक महिला सम्मेलन आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

महिलाओं को टिकट देने में प्राथमिकता रहेगी- अनिता भदेल,

लाडनूं में भाजपा का सामाजिक महिला सम्मेलन आयोजित

लाडनूं। भारतीय जनता पार्टी का
सामाजिक महिला सम्मेलन यहां हाईवे स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता विधायक व पूर्व मंत्री अनीता भदेल अजमेर ने की। उनका महिलाओं ने दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। विधायक भदेल ने अपने सम्बोधन म़े ‘महिला’ शब्द की व्याख्या करते हुए कहा कि जो ममतामयी है, हिम्मत रगती है और लाज को बचाए रखती है, वही महिला कहलाती है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने मां की ममता को पहचाना और अपने कार्य से पहले मां का आशीर्वाद लेते हैं। उन्होंने महिलाओं के लिए बहुत सारी लाभदायक योजनाएं लागू की है। उन योजनाओं का हमें माताओं-बहनों को पूरा लाभ दिलवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए पहली बार ऐतिहासिक कदम उठाते हुए आरक्षण लागू किया गया है और चुनाव में महिलाओं को टिकट देने में प्राथमिकता रखी जाएगी। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुमित्रा आर्य ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए मोदी के प्रति आभार ज्ञापित किया तथा कहा कि महिलाओं के लिए राजनीतिक आरक्षण लागू होने से वे देश में अब अपनी शक्ति का खुल कर प्रदर्शन कर पाएंगी। नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष गुलाब रानी भोजक, भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ओड़ींट, जिला उपाध्यक्ष अंजना शर्मा, महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष दिलभर माथुर, जिला परिषद सदस्य मुरधर कंवर, मोर्चा की जिला महामंत्री सुनीता वर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष रेणु कोचर ने भी सम्मेलन को सम्बोधित किया। सभी ने प्रधानमंत्री मोदी की लाभदायक योजनाओं के बारे में बताया तथा आह्वान किया कि राज्य में कांग्रेस सरकार को हटाकर बीजेपी का कमल खिलाना है। हर्ष ने एक कविता प्रस्तुत की। अंत में मीठड़ी मंडल अध्यक्ष माया स्वामी ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन रेणु कोचर ने किया। सम्मेलन में पार्षद विजयलक्ष्मी पारीक, कंचन नागपुरिया, मधु भंसाली, चंदा कोचर, इंदु जैन, जुलेखा, निर्मला मोदी, हंस चौहान, मनभरी, सुनीता बोथरा, मंजू नागपुरिया, देवकी, सुमित्रा शर्मा, गुलाब, विमल, संजू चौहान, निकिता वर्मा, लक्ष्मी, मानसी, चीकू, जानकी देवी, पार्वती, रतनी देवी आदि तहसील भर की महिलाओं ने सम्मेलन भाग लिया। इनके अलावा युवा मोर्चा अध्यक्ष चेतन भोजक, दीनदयाल आदि भी मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में किस षड्यंत्र से किया जा रहा है मतदाता सूचियों में गड़बड़-घोटाला? कैसे संभव होंगे निष्पक्ष निकाय चुनाव?? जन प्रतिनिधि सुमित्रा आर्य ने खींचा निर्वाचन विभाग का ध्यान, रखी जांच और सुधार की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now