लाडनूं में पुलिस ने किया सभी डीजे चालकों को पाबंद

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में पुलिस ने किया सभी डीजे चालकों को पाबंद

लाडनूं। थानाधिकारी मुकेश कुमार वर्मा ने यहां पुलिस थाना में क्षेत्र के समस्त डीजे संचालकों को बुला कर उन्हें डीजे बजाने को पूरी तयह बंद करने के लिए पाबंद करते हुए अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। सीआई वर्मा ने उन्हें बताया कि पिकअप वाहनों को मोडिफाई कर उनमे डी.जे. साउण्ड लगाकर चलाना गैर कानूनी है। तेज आवाज में डीजे साउण्ड बजाना पूरी तरह से निषेध है। ऐसा करने वाले डीजे चालकों के विरूद्ध आर.एन.सी. एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए जाकर प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार के वाहन संचालन में यातायात के सभी नियमों का पूर्णरूप से पालन आवश्यक है। नियमों की अवहेलना करना चालक के लिए भारी पड़ सकती है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now