हनुमान वाहन पर नगर भ्रमण को निकले वेंकटेश्वर भगवान, मूंडवा के वैंकटेश मंदिर में चल रहा है वार्षिक ब्रह्मोत्सव

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हनुमान वाहन पर नगर भ्रमण को निकले वेंकटेश्वर भगवान,

मूंडवा के वैंकटेश मंदिर में चल रहा है वार्षिक ब्रह्मोत्सव

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। स्थानीय श्रीवेंकटेश्वर भगवान मंदिर में इन दिनों वार्षिक ब्रह्मोत्सव का आयोजन चल रहा है। इसी ब्रह्मोत्सव के तहत शुक्रवार को सायं भगवान को हनुमान वाहन पर आरूढ़ करते हुए नगर में सवारी निकाली गई। भगवान के विग्रह को विधि-विधान से हनुमान वाहन पर आरूढ़ किया गया। उनकी यह सवारी श्रीवेंकटेश्वर भगवान के मंदिर से प्रारम्भ हुई, जो नगर के विभिन्न मोहल्लों से होती हुई गुजरी। मारवाड़ मूंडवा कस्बे में हूबहू तिरूपति बालाजी की प्रतिमा है, जिससे इस मंदिर को मारवाड़ के तिरूपति के नाम से जाना जाता है। यहां सारी पूजा पद्दति वैसी ही है, जैसी तिरूपति बालाजी मंदिर में है। इन दिनों इस मंदिर में वार्षिक ब्रह्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन मंे बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ साथ यहां के प्रवासी जन भी जुटे हुए है। सभी मिलकर इस ब्रह्मोत्सव को भव्य बनाने में जुटे हुए है। यह ब्रह्मोत्सव आगामी 7 नवम्बर तक चलेगा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी लाडनूं पंचायत समिति में आयोजित ‘विकसित भारत जन सेवा शिविर’ में पहुंची, उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र लिए और नवनिर्मित मकानों की चाबी सौंपी

शहर चुनें

Follow Us Now