सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त बनाने के लिए तीन सफाई निरीक्षकों की नियुक्ति

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त बनाने के लिए तीन सफाई निरीक्षकों की नियुक्ति

लाडनूं। नगर पालिका ने शहर की सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त बनाने के लिए की जा रही कवायद में जमादारों के हलकों को बदला जाकर उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था की पूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए अधिशाषी अधिकारी ने आदेश जारी करके पूरे शहर के सभी 45 वार्डों को तीन भागों में विभाजित करके उसमें तीन सफाई निरीक्षकों की नियुक्ति की है। इस आदेश के अनुसार महेन्द्र कुमार को वार्ड सं. 1 से 15 तक की सफाई की देखरेख के अलावा अवैध निर्माण व अक्रिमण प्रभारी के सहयोगी के रूप में कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। श्याम बारासा को वार्ड सं. 16 से 30 के लिए सफाई निरीक्षक के कार्य के साथ पूर्व में आवंटित किए गए कार्य सहित करने के लिए आदेशित किया गया है। हरेन्द्र लोहिया को वार्ड सं. 31 से 45 तक के क्षेत्र के लिए सफाई निरीक्षक का कार्य सौंपा गया है।

 

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now