शोषितों व पीड़ितों की आवाज उठाने वाले व सर्वसमावेशी राजनीति के पक्षधर थे आर्य- रामसिंह कस्वां पूर्व सांसद, पांच बार विधायक रहे रावतराम आर्य की 99वीं जयंती पर सुजानगढ व चूरू में कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शोषितों व पीड़ितों की आवाज उठाने वाले व सर्वसमावेशी राजनीति के पक्षधर थे आर्य- रामसिंह कस्वां पूर्व सांसद,

पांच बार विधायक रहे रावतराम आर्य की 99वीं जयंती पर सुजानगढ व चूरू में कार्यक्रम आयोजित

सुजानगढ़। पांच बार विधायक रह चुके और चूरू से प्रथम जिला प्रमुख रहे जननेता रावतराम आर्य की 99वीं जयंती पर यहां मंगलवार को यंग्स क्लब में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में व्याख्यानमाला एवं सभा हुई और इसमें सर्वसमाज के लोगों ने स्व. आर्य को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां ने कहा कि आर्य शोषित, वंचितों व पीड़ितों के हक की आवाज उठाते सर्वसमावेशी राजनीति के पक्षधर थे। उनके बताए रास्ते चलकर सामाजिक सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है। कार्यक्रम के अध्यक्ष भीमसिंह आर्य ने कहा कि पूर्व विधायक का पूरा जीवन जनता व किसानों के प्रति समर्पित रहा। मुख्य वक्ता हुक्माराम कड़वा ने आर्य के जीवन के विभिन्न प्रसंग सुनाते हुए उन्हें किसानों का मसीहा बताया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। जिला प्रमुख वंदना आर्य ने कहा कि पूर्व विधायक आर्य सादगी की प्रतिमूर्ति थे। दहेज प्रथा, मृत्युभोज, नशा सहित अन्य कुरीतियों को समाज के लिए सबसे बड़ा अभिशाप मानते थे। इय अवसर पर पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, उपजिला प्रमुख महेंद्र न्यौल, सुजानगढ़ प्रधान मनभरी देवी, बीदासर पालिकाध्यक्ष सीताराम भौभरिया, बीदासर प्रधान संतोष मेघवाल, जिप सदस्य नौरंग सीलू, जिप सदस्य राजकुमार सियाग, जिप सदस्य मनमोहन सारण, उगमसिंह, विष्णुदत्त त्रिवेदी, सुभाष पारीक, पूर्व सरपंच नारायणराम मेघवाल व बुद्धिप्रकाश सोनी ने भी विचार व्यक्त किए। प्रारम्भ में पूर्व जिला परिषद सदस्य मोहनलाल आर्य ने पूर्व विधायक आर्य का जीवन परिचय प्रस्तुत किया। कार्यक्रम संयोजक जिला प्रमुख प्रतिनिधि इंजी. रवि आर्य ने अंत में आभार जताया। कार्यक्रम में राजस्थान सरपंच संघ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष नवीन सिलू, वैद्य भंवरलाल शर्मा, सिराज खां, भाजपा जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र श्योराण, कमल दाधीच, दीनदयाल पारीक, डॉ. शर्मिला सोनी, सुरभि पांडे, मनीष दाधीच, पवन माहेश्वरी, पंकज घासोलिया, सुमित्रा सैन, महावीर पार्वतीसर, हरिराम चैपड़ा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रगति चैरड़िया व विनोद सैनी ने किया।

चूरू में भी मनाई जिला प्रमुख आर्य की जयंती

चूरू के पंखा सर्किल पर चूरू के पहले जिला प्रमुख व पांच बार विधायक रहे रावतराम आर्य की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित कंवल ने की। भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र कंवल ने आर्य द्वारा समाज हित में किए गए कार्यों के बारे में बताया। इस अवसर पर भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत मेघवाल, महामंत्री दीनदयाल खारड़िया, सुनील रामसरा, बीनासर मंडल अध्यक्ष भंवरलाल चैहान, उपाध्यक्ष किशोर सातड़ा, मुकेश कल्ला, भंवरलाल बरोड़, पवन बरोड़, गणेश मेघवाल, महेंद्र कल्ला, मुकेश खारड़िया आदि उपस्थित थे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल, समाज का भी है दायित्व- आरपीएस ऋतु कुमारी, पुलिस लाइन डीडवाना में हुआ महिला सुरक्षा संवाद और सम्मान समारोह, लाडनूं की सुमित्रा आर्य सहित जिले की 25 महिलाओं को किया गया सम्मानित

लाडनूं में किस षड्यंत्र से किया जा रहा है मतदाता सूचियों में गड़बड़-घोटाला? कैसे संभव होंगे निष्पक्ष निकाय चुनाव?? जन प्रतिनिधि सुमित्रा आर्य ने खींचा निर्वाचन विभाग का ध्यान, रखी जांच और सुधार की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now