लाडनूं के खानपुर फाटक पर फिर एक युवक की ट्रेन से कट कर हुई मौत, अब तक दर्जनों लोगों को लील गया यह रेलवे क्रॉसिंग, प्रशासन व रेलवे दोनों बने लापरवाह

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के खानपुर फाटक पर फिर एक युवक की ट्रेन से कट कर हुई मौत,

अब तक दर्जनों लोगों को लील गया यह रेलवे क्रॉसिंग, प्रशासन व रेलवे दोनों बने लापरवाह

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं व सुजानगढ़ के बीच रेलवे क्रॉसिंग पर आएदिन होने वाली मौतें क्षेत्र भर में चिंता का कारण बना हुआ है। गुरुवार को फिर एक युवक ने ट्रेन के आगे आकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पिछले दिनों भी सुजानगढ़ निवासी एक युवक की मौत लगभग इसी जगह ट्रेन से कट कर हुई थी‌। अब तक यहां दर्जनों मौतें ट्रेन से कट कर हो चुकी, लेकिन आश्चर्य है कि रेलवे प्रशासन और राज्य सरकार दोनों भी इसे गंभीरता से नहीं ले रही है।
गुरुवार को खानपुर के पास रेलवे फाटक सं. 5 नंबर के पास गुजरती ट्रैन से कट कर इस युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान नरेंद्र स्वामी निवासी सुजानगढ़ के रूप में की गई है। इस बारे में सूचना मिलते ही लम्बे समय से सेवा के काम में जुटी ‘टीम हारे का सहारा’ के संयोजक श्याम स्वर्णकार और एम्बुलेंस चालक भरत रवाना होकर पहुंचे। मृतक युवक के शव को लाडनूं के राजकीय चिकित्सालय लाया गया। लाडनूं पुलिस थाने की पुलिस भी वहां पहुंच गई। सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। लाडनूं पुलिस मामले की जांच कर रही है।फिलहाल आत्महत्या के कारणों का कोई खुलासा नहीं हुआ है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं पुलिस की कालिका पैट्रोलिंग टीम की लगातार सफलता, लड़कियों और महिलाओं को मिल रही है सुरक्षा, फब्तियां कसने, स्नेपचैट पर मैसेज करने, अपनी आई की पर्चियां लड़कियों को देने, पीछा करने और वाशरूम में ताक-झांक करने वाले तीन युवकों को दबोचा

नामांकन बढाएं, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दें तथा श्रेष्ठतम प्रयासों से बनाएं आदर्श विद्यालय- सीबीईओ बजरंगसिंह राठौड़, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा स्वागत व सम्मान समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now